दुनिया

अमेरिकी हमलों से थर्राया ईरान, अब इजरायल पर ‘Operation True Promise-3’ के जरिए दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों के कुछ ही घंटे के भीतर ही ईरान ने इजरायल के खिलाफ बड़ा सैन्य हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने अपना ‘Operation True Promise-3’ तेज करते हुए इजरायल पर दर्जनों मिसाइलें दागी हैं. इसके अलावा उसने बहुत-से ड्रोन भी भेजे हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार तड़के अमेरिकी हमले में ईरान के 3 प्रमुख परमाणु ठिकाने तबाह हो गए. वहीं, इजरायल ने भी ईरान के कई सैन्‍य ठिकानों पर हमले किए. इससे ईरान बौखला गया और उसने इजरायल पर लगभग 30 बैलिस्टिक मिसाइलें और कई ड्रोन दागे. मिसाइल हमलों में Tel Aviv, Haifa और अन्य सामरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया. इजरायल की एयर डिफेंस सिस्टम ने अधिकांश हमलों को नाकाम किया, लेकिन कुछ मिसाइलें लक्ष्य तक पहुंचीं, जिससे नुकसान हुआ.


यह भी पढ़िए: बाज जैसे दिखने वाले B-2 बमवर्षक विमानों और टॉमहॉक मिसाइलों से अमेरिका ने कैसे तबाह किए ईरान के 3 परमाणु ठिकाने, जानिए

ईरानी डिफेंस ऑफिशियल्‍स का कहना है कि यह हमला अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों का जवाब था. इस कार्रवाई से मध्य पूर्व में क्षेत्रीय युद्ध की आशंका और गहराई है, और अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने तत्काल संयम की अपील की है.

“ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3” के जरिए दागे आत्मघाती ड्रोन

इससे पहले बीती रात ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3” (Operation True Promise 3) के तहत इजरायल के तेल अवीव, हाइफ़ा, अशदूद और अशकेलॉन जैसे प्रमुख शहरों पर दर्जनों क्रूज़ और बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ-साथ ‘शहीद’ श्रेणी के आत्मघाती ड्रोन से हमला किया. ईरानी मीडिया ने इसे “शहीद वैज्ञानिकों का बदला” बताया और कहा कि यह कार्रवाई ईरान की संप्रभुता और परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले की प्रतिक्रिया है.

इजरायल में ईरान के हमलों से ऐसे नुकसान हुआ है.

इजरायल के विभिन्न रिहायशी इलाकों में विस्फोट हुए

इजरायल की एयर डिफेंस प्रणाली ‘आयरन डोम’ और डेविड स्लिंग ने कुछ मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर लिया, लेकिन कई मिसाइलें लक्ष्य तक पहुंचीं और विभिन्न रिहायशी इलाकों में विस्फोट हुए. इजरायली अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में अब तक 24 लोगों की मौत और 70 से अधिक नागरिक घायल हुए हैं. कई इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जिसमें अस्पताल और स्कूल भी शामिल हैं. इजरायल में पूरे देश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है और नागरिकों को बंकरों में रहने की सलाह दी गई है.

ईरान के हमलों से इजरायल में कई मौतें हुईं

अमेरिका और इजरायल के रक्षा प्रतिष्ठाने निशाने पर

ईरान ने इस हमले में तकनीकी रूप से उन्नत हथियारों का इस्तेमाल किया, जिनमें फातेह-110, ज़ुल्फ़िकार शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइलें, सौमार क्रूज़ मिसाइल और शहीद-136 ड्रोन शामिल हैं. इस हमले को एक सुसंगठित और सुनियोजित जवाबी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है, जिसका लक्ष्य इजरायल के सामरिक ठिकानों और मनोबल को कमजोर करना था. अमेरिका और इजरायल के रक्षा प्रतिष्ठानों ने प्रतिक्रिया में जवाबी हमलों की संभावना से इनकार नहीं किया है, जिससे संघर्ष और भड़क सकता है.

बढ़ते युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र, EU ने चिंता जताई

संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ और अन्य वैश्विक शक्तियों ने इस बढ़ते युद्ध को लेकर गंभीर चिंता जताई है. भारत सहित कई देशों ने अपने नागरिकों को इजरायल और ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है. क्षेत्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि यह संघर्ष अब केवल ईरान और इजरायल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह पूरी मध्य पूर्व को युद्ध के मुहाने पर ले आया है. यह न केवल वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को खतरे में डाल रहा है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय शांति व्यवस्था के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन चुका है.

ये भी पढ़िए: ईरान-इजराइल जंग में कूदा अमेरिका, 3 परमाणु ठिकानों पर गिराए बम, कहा— ‘अभी कई टारगेट्स बाकी, अगर शांति नहीं हुई तो हम फिर…’

(Edited By Vijay Ram)

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

1 minute ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

9 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

36 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

46 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

59 minutes ago