देश

पंजाब में आतंकी साजिश: BKI आतंकी लखबीर सिंह-लंडा और गैंगस्टर बटाला के सहयोगी जतिंदर सिंह-जोती के खिलाफ NIA ने दाखिल की चार्जशीट

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए Babbar Khalsa International (BKI) के आतंकी Lakhbir Singh उर्फ Landa और कुख्यात गैंगस्टर Pavittar Batala के करीबी सहयोगी Jatinder Singh उर्फ Joti के खिलाफ Punjab Terror Conspiracy Case (RC-21/2023/NIA/DLI) में चार्जशीट दाखिल की है.

पंजाब में आतंकियों तक अवैध हथियार पहुंचाने की साजिश

जतिंदर सिंह, जो पंजाब के गुरदासपुर जिले का निवासी है, को NIA ने 23 दिसंबर 2024 को मुंबई से गिरफ्तार किया था.

जांच में सामने आया कि जतिंदर मध्य प्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर पंजाब में सक्रिय गैंगस्टरों और आतंकी संगठनों तक पहुंचाने का काम करता था.

यह हथियार विशेष रूप से बटाला गिरोह के उन ज़मीनी ऑपरेटिव्स को दिए जाते थे, जो BKI के आतंकवाद को पंजाब में बढ़ावा देने का कार्य कर रहे थे.

कुख्यात सप्लायर बलजीत से था संपर्क

NIA की जांच में यह भी सामने आया कि जतिंदर अवैध हथियारों की आपूर्ति Baljeet Singh उर्फ Rana Bhai नामक शख्स से करता था, जो मध्य प्रदेश का एक कुख्यात हथियार सप्लायर है.

बलजीत को पहले ही NIA गिरफ्तार कर चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. जतिंदर और उसके साथी सुरक्षा एजेंसियों की निगाह से बचने के लिए Virtual Numbers और Encrypted Applications का इस्तेमाल करते थे.

रिंदा और विदेशी साथियों की भूमिका की जांच जारी

NIA अब इस पूरे षड्यंत्र में Designated Terrorist Harwinder Singh उर्फ Rinda और विदेशों में छिपे उनके अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

एजेंसी का मानना है कि यह आतंकी नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वित है, जो पंजाब में अस्थिरता फैलाने और आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की मंशा से सक्रिय है.

आधुनिक तकनीक से संचालित आतंकी-गैंग का पर्दाफाश

यह मामला न केवल आतंकी नेटवर्क और गैंगस्टर गठजोड़ को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि किस प्रकार आधुनिक तकनीक और अंतरराज्यीय संपर्कों के माध्यम से ये संगठन अपने नेटवर्क को चला रहे हैं.

NIA की यह कार्रवाई पंजाब की आतंकी गतिविधियों पर एक निर्णायक प्रहार मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें- ईरान के 3 परमाणु ठिकानों को तबाह करने के बाद ट्रम्प की दो टूक- ‘अभी कई टारगेट्स बाकी, अगर शांति नहीं हुई तो हम फिर…’

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

3 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

13 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

14 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

23 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

34 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

35 minutes ago