दुनिया

जंग रोकने के लिए डोनाल्ड ट्रंप के सामने ईरान की 3 शर्तें, क्या मानेंगे इजरायल-अमेरिका?

US Israel Iran War Updates: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच छिड़े विनाशकारी ‘महायुद्ध’ का आज 13वां दिन है. जहां एक तरफ इजरायल और अमेरिका लगातार ईरान पर बमबारी कर रहे हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध जीतने का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस भीषण तबाही के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शांति की पेशकश की है. उन्होंने युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका और इजरायल के सामने तीन कड़ी शर्तें रख दी हैं, जिसने कूटनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है.

ट्रंप का जीत का दावा

युद्ध के 13वें दिन इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने तेहरान सहित कई इलाकों में जोरदार हमले किए. इजरायल ने IRGC कमांड और कंट्रोल (C2) सेंटर, बैलिस्टिक मिसाइल स्टोरेज और बासिज इंटरनल सिक्योरिटी फोर्स बेस को निशाना बनाया.

ये भी पढ़ें: हवाई सफर पर ‘महायुद्ध’ की मार: Air India ने उड़ानों पर बढ़ाया किराया; जानें कितने बढ़े दाम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका पहले ही घंटे में यह जंग जीत चुका है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने 58 ईरानी नेवी जहाजों को मार गिराया है और ईरान की सैन्य ताकत को लगभग खत्म कर दिया है. पेंटागन के मुताबिक, अमेरिका ने शुरुआती 6 दिनों में ही 11.3 अरब डॉलर (लगभग 1 लाख करोड़ रुपये) खर्च कर दिए हैं.

ईरान ने रखीं जंग रोकने की 3 शर्तें (US Israel Iran Conflict)

इस युद्ध में अब तक करीब 2,100 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें भारी संख्या में आम नागरिक शामिल हैं. इस तबाही को रोकने के लिए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक्स (X) पर एक बयान जारी कर अमेरिका के सामने 3 शर्तें रखी हैं.

  • कानूनी अधिकारों की मान्यता: ईरान के कानूनी अधिकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी जाए
  • युद्ध का हर्जाना: यहूदियों और अमेरिका द्वारा शुरू किए गए इस युद्ध से हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए
  • सुरक्षा की गारंटी: भविष्य में ईरान पर दोबारा ऐसे हमले न होने की पक्की अंतरराष्ट्रीय गारंटी मिले

महायुद्ध के 13वें दिन ईरान की इन 3 शर्तों ने गेंद अब अमेरिका और इजरायल के पाले में डाल दी है. ट्रंप का कहना है कि ‘जब भी वह चाहेंगे, युद्ध समाप्त किया जा सकता है’, लेकिन देखना यह होगा कि क्या वाशिंगटन और तेल अवीव ईरान की इन शर्तों को मानकर क्षेत्र में शांति बहाल करेंगे या युद्ध की यह आग और भड़केगी. अभी तक के हालातों को देखकर नहीं लगता की जंग हाल फिलहाल में रुकने वाली है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

23 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

46 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

58 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

1 hour ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

1 hour ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

1 hour ago