चुनाव

“चाय के साथ गौमूत्र… लंच के साथ गोबर खाने के लिए कहेगी बीजेपी”, CM ममता का भाजपा पर करारा प्रहार

Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर करारा हमला बोला है. ममता बनर्जी ने कूचबिहार में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी को सत्ता में आने से रोका नहीं गया तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद बीजेपी लोगों के खाने और सोने की आदतों को भी तय करेगी.

“BJP सुबह की चाय के साथ गौमूत्र पीने को कहेगी”

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वे (बीजेपी) लोग तय करेंगे कि आप क्या खाएंगे. बीजेपी सुबह की चाय के साथ गौमूत्र पीने और दोपहर के भोजन के साथ गोबर खाने के लिए कहेगी. भाजपा का मकसद लोगों के जीवन में हर पहलू को कंट्रोल करना है. आप क्या खाते हैं, कहां जाते हैं, कितना सोते हैं और किससे मिलते हैं, इसपर भी उनकी नजर रहेगी.

भाजपा जीती तो चुनाव नहीं होंगे- ममता

ममता बनर्जी ने दावा किया कि अगर देश के लोकतंत्र और आजादी को बचाना चाहते हैं तो बीजेपी के शासन को हटा दें. तभी देश को बचाया जा सकता है. अगर ये पार्टी चुनाव में जीतकर सत्ता में आती है तो फिर देश में कोई चुनाव नहीं होंगे. वे देश में वन लीडर, वन नेशन, वन भाषण और वन भोजन चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- PM Modi Interview: भाजपा के चुनावी मिशन, राम मंदिर, इलेक्टोरल बांड और ED की कार्रवाई से लेकर ‘एक देश एक चुनाव’ के मुद्दे पर पीएम मोदी का इंटरव्यू

वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी के लोग 17 अप्रैल को रामनवमी पर हिंसा और दंगे करवाने की कोशिश करेंगे. बीजेपी ने अपनी विचारधारा के साथ देश की जांच एजेंसियों में घुसपैठ की है. उनका एक ही एजेंडा है, हिंसा फैलाना और अराजकता पैदा करना, लेकिन आप लोग शांति और एकता बनाए रखें.

कांग्रेस और सीपीआई पर तंज

इस दौरान ममता बनर्जी ने कांग्रेस और भाकपा पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी बंगाल में बीजेपी के साथ भाई-भाई का खेल खेल रही हैं. टीएमसी अकेले इन सभी से लड़ रही है. कांग्रेस केरल में सीपीएम के साथ कुश्ती लड़ रही है और यहां पर मस्ती कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago