Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“हम अपने निर्णय खुद लेंगे”, ईरान से हमले का बदला लेने की तैयारी कर रहा Israel? नेतन्याहू ने किया बड़ा ऐलान

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को अपनी कैबिनेट की बैठक में कहा, “मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं, हम अपने निर्णय स्वयं लेंगे. इजरायल अपनी रक्षा के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेगा.”

Benjamin netanyahu

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू

Iran Israel Controversy: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने करीबी सहयोगी देशों की ओर से संयम बरतने की अपील को खारिज करते हुए कहा कि उनका देश यह तय करेगा कि इस सप्ताह की शुरुआत में ईरान के बड़े हवाई हमले का जवाब कैसे दिया जाए.

हमास के साथ जारी है युद्ध

इजरायल ने ईरान के हमले का जवाब देने का संकल्प लिया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि यह जवाब कब और कैसे दिया जाएगा. पिछले साल अक्टूबर में गाजा पट्टी पर शासन कर रहे हमास के लड़ाकों ने इजरायल पर हमला कर करीब 1200 लोगों की हत्या कर दी थी और कई लोगों को बंधक बना लिया था. इसके जवाब में इजरायल ने सैन्य अभियान शुरू किया जो अब भी जारी है और इसके और विकराल रूप लेने की आशंका पैदा हो गई है.

हम अपने निर्णय स्वयं लेंगे- नेतन्याहू

नेतन्याहू ने बुधवार को अपनी कैबिनेट की बैठक में कहा, “मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं, हम अपने निर्णय स्वयं लेंगे. इजरायल अपनी रक्षा के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेगा.”

हमला न करने की अपील कर रहे कई देश

बता दें कि ईरान की ओर से किए गए हमले के बाद से इजरायल के सहयोगी देश उससे अपील कर रहे हैं कि वह ऐसी किसी भी प्रतिक्रिया से दूर रहे जो संघर्ष को और बढ़ा सकती है. ब्रिटेन और जर्मनी के विदेश मंत्रियों ने भी यही अपील बुधवार को अपनी-अपनी इजरायल यात्रा के दौरान दोहराई.

यह भी पढ़ें- Maldives: अब भ्रष्टाचार के आरोपों से कैसे निपटेंगे राष्ट्रपति मुइज्जू? रिपोर्ट लीक होने के बाद मालदीव की सियासत में बवाल

ईरान ने किया था हमला

ईरान ने 13 अप्रैल को अचानक से इजरायल पर 300 ड्रोन्स और मिसाइलों से हमला कर दिया था. हालांकि इजरायल ने दावा किया था कि उन्होंने ज्यादातर हमलों को सहयोगी देशों के साथ मिलकर नाकाम कर दिया था. हमले के बाद से दुनियाभर के देश इस आशंका में हैं कि इजरायल क्या ईरान पर हमला करने की प्लानिंग कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital