Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Maldives: अब भ्रष्टाचार के आरोपों से कैसे निपटेंगे राष्ट्रपति मुइज्जू? रिपोर्ट लीक होने के बाद मालदीव की सियासत में बवाल

मालदीव में संसदीय चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के 2018 से किए गए कथित भ्रष्टाचार की रिपोर्ट लीक होने के बाद हंगामा मच गया है.

maldives President muizzu

मुइज्जू के कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की रिपोर्ट लीक

मालदीव में संसदीय चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के 2018 से किए गए कथित भ्रष्टाचार की रिपोर्ट लीक होने के बाद हंगामा मच गया है. रिपोर्ट लीक होते ही अब विपक्षी दलों ने मामले की जांच और उन पर महाभियोग की मांग शुरू कर दी है, वहीं राष्ट्रपति ने इन भ्रष्टाचार के आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए इन्हें बेबुनियाद बताया है.

मालदीव में मजलिस (संसद) के लिए रविवार को चुनाव होने हैं और मुख्य विपक्षी मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) और मुइज्जू की पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है.

एक्स पर पोस्ट की गई रिपोर्ट

स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि देश में राजनीतिक तूफान सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक गुमनाम हैंडल ‘हसन कुरुसी’ द्वारा एक किए गए एक पोस्ट से शुरू हुआ. पोस्ट में मालदीव पुलिस सेवा और मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण की वित्तीय खुफिया इकाई द्वारा तैयार किए गए दस्तावेजों सहित खुफिया रिपोर्ट लीक कर दी गई, जो कथित तौर पर राष्ट्रपति मुइज्जू से संबंधित है.

यह भी पढ़ें- रूस के हमले से थर्राया चेर्निहाइव शहर, Missile Attack में हुई इतने लोगों की मौत, जेलेंस्की बोले- अब हमारे पास…

समाचार पोर्टल मालदीव रिपब्लिक के अनुसार 2018 की इन रिपोर्ट में राष्ट्रपति मुइज्जू के निजी बैंक खाते में जमा पैसों में अनियमितताओं का दावा किया गया है. समाचार पोर्टल ने कहा कि खाते में जमा पैसे से ये जहिर होता है कि राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के साथ संलिप्तता, गबन, रकम के लेनदेन को छिपाने के लिए कॉर्पोरेट संस्थाओं के इस्तेमाल का पता भी चलता है.

महाभियोग चलाने की मांग

इन आरोपों से देश में राजनीतिक तूफान पैदा हो गया और विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी और पीपुल्स नेशनल फ्रंट ने पूरे मामले की जांच की मांग की. पूर्व उपराष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद जमील अहमद ने लीक हुई खुफिया रिपोर्ट के बाद मुइज्जू पर महाभियोग चलाने की मांग की.

विपक्ष ने हताशा में रिपोर्ट लीक की- मुइज्जू

मुइज्जू ने भ्रष्टाचार के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष उन्हें फंसाने की कितनी भी कोशिश करे, उसे कामयाबी नहीं मिलेगी, क्योंकि उन्होंने कोई गलती नहीं की है. उन्होंने विपक्ष पर हताशा के कारण रिपोर्ट लीक करने का आरोप लगाया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital