चीन ने तैनात किए वॉरशिप
इजरायल-हमास के बीच छिड़ी जंग और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने क्षेत्र में एक गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर समेत 6 युद्धपोतों को तैनात किया है. इन जंगी जहाजों की तैनाती गंभीर स्थिति के दौरान चीन के ऑपरेशन का संकेत दे रही हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट में साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के हवाले से लिखा है कि इन युद्धपोतों में जिबो, टाइप 052D गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर, फ्रिंगेट जिंगझोउ और इंटीग्रेटेड सप्लाई शिप कियानदाओहू शामिल हैं, जो पीएलए की 44वीं नेवल एस्कॉर्ट टास्क फोर्स का हिस्सा थे.
रिपोर्ट में चीन की सरकारी मीडिया का हवाला देते हुए कहा गया है कि चीनी जंगी जहाज 14 अक्टूबर को मस्कट के तट से एक अज्ञात मंजिल के लिए रवाना हुए थे. उधर, अमेरिका ने स्थिति को देखते हुए पश्चिमी एशिया क्षेत्रों में अपने सबसे एडवांस विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड R Ford और एक बैटल ग्रुप को तैनात कर दिया है.
यह भी पढ़ें- ‘Pakistan परमाणु परीक्षण न करे, इसलिए 5 अरब डॉलर दे रहा था America’, नवाज शरीफ बोले- मैंने पैसे न लेकर India..
बता दें कि इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध का आज (23 अक्टूबर) 17वां दिन है. इन 17 दिनों में हमास और इजरायल की तरफ से किए गए हमले में हजारों लोगों की मौत हो गई है. वहीं लाखों लोग बेघर हो गए हैं. हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल में घुसपैठ के बाद रॉकेट से हमला बोल दिया था. जिसमें एक म्यूजिक फेस्टिवल को निशाना बनाया गया था. इस हमले में 1400 लोगों की मौत हो गई थी. हमास ने यहां पर सैकड़ों इजरायली और विदेशी नागरिकों को बंधक बना लिया था. जिन्हें अपने साथ गाजा पट्टी लेकर चले गए थे.
इजरायल लगातार गाजा पट्टी पर हमले कर रहा है. इजरायल ने गाजा पट्टी को श्मशान में बदल दिया है. शहर के शहर मलबे में तब्दील हो चुके हैं. हमास के तमाम बड़े लीडर मारे जा चुके हैं. अब तक गाजा में इजरायल की तरफ से की जा रही बमबारी में करीब 5 हजार लोग मारे जा चुके हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…