Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Israel Hamas War: ड्रैगन ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए वॉरशिप, हमास-इजरायल की जंग को लेकर चीन को सता रहा डर

इजरायल-हमास के बीच छिड़ी जंग और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने क्षेत्र में एक गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर समेत 6 युद्धपोतों को तैनात किया है.

चीन ने तैनात किए वॉरशिप

चीन ने तैनात किए वॉरशिप

इजरायल-हमास के बीच छिड़ी जंग और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने क्षेत्र में एक गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर समेत 6 युद्धपोतों को तैनात किया है. इन जंगी जहाजों की तैनाती गंभीर स्थिति के दौरान चीन के ऑपरेशन का संकेत दे रही हैं.

मिडिल ईस्ट में तैनात किए वॉरशिप

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट में साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के हवाले से लिखा है कि इन युद्धपोतों में जिबो, टाइप 052D गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर, फ्रिंगेट जिंगझोउ और इंटीग्रेटेड सप्लाई शिप कियानदाओहू शामिल हैं, जो पीएलए की 44वीं नेवल एस्कॉर्ट टास्क फोर्स का हिस्सा थे.

अमेरिका ने पश्चिमी एशिया में बैटल ग्रुप को किया तैनात

रिपोर्ट में चीन की सरकारी मीडिया का हवाला देते हुए कहा गया है कि चीनी जंगी जहाज 14 अक्टूबर को मस्कट के तट से एक अज्ञात मंजिल के लिए रवाना हुए थे. उधर, अमेरिका ने स्थिति को देखते हुए पश्चिमी एशिया क्षेत्रों में अपने सबसे एडवांस विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड R Ford और एक बैटल ग्रुप को तैनात कर दिया है.

यह भी पढ़ें- ‘Pakistan परमाणु परीक्षण न करे, इसलिए 5 अरब डॉलर दे रहा था America’, नवाज शरीफ बोले- मैंने पैसे न लेकर India..

17 दिन से जारी है युद्ध

बता दें कि इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध का आज (23 अक्टूबर) 17वां दिन है. इन 17 दिनों में हमास और इजरायल की तरफ से किए गए हमले में हजारों लोगों की मौत हो गई है. वहीं लाखों लोग बेघर हो गए हैं. हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल में घुसपैठ के बाद रॉकेट से हमला बोल दिया था. जिसमें एक म्यूजिक फेस्टिवल को निशाना बनाया गया था. इस हमले में 1400 लोगों की मौत हो गई थी. हमास ने यहां पर सैकड़ों इजरायली और विदेशी नागरिकों को बंधक बना लिया था. जिन्हें अपने साथ गाजा पट्टी लेकर चले गए थे.

गाजा पट्टी पर लगातार बमबारी कर रहा इजरायल

इजरायल लगातार गाजा पट्टी पर हमले कर रहा है. इजरायल ने गाजा पट्टी को श्मशान में बदल दिया है. शहर के शहर मलबे में तब्दील हो चुके हैं. हमास के तमाम बड़े लीडर मारे जा चुके हैं. अब तक गाजा में इजरायल की तरफ से की जा रही बमबारी में करीब 5 हजार लोग मारे जा चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital