दुनिया

मारी गई हमास की इकलौती महिला लीडर अल-शांति, गाजा पर लगातार बम बरसा रहा इजरायल

Israel Hamas War:  इजरायली बम गाजा पट्टी पर कहर बन कर गिर रहे हैं. हमास के हमले के बाद इजरायल गाजा पट्टी को श्मशान बना देना चाहता है. हमास के आतंकियों को चुन-चुनकर ढेर किया जा रहा है. इजरायली टैंकों का रुख गाजा की ओर है. इस बीच खबर आई है कि इजरायली सेना ने हमास की इकलौती महिला लीडर को मार गिराया है. जमीला अल-शांति नाम की यह महिला हमास के सह-संस्थापक अब्देल अजीज अल-रंतीसी की विधवा बताई जा रही है.

अब तक 5000 लोगों की मौत

दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के इजरायल दौरे के बाद रूस ने गाजा को मदद करनी शुरू कर दी है. हमास के हमले और इजरायल की जवाबी कार्रवाई में अब तक 5000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 3500 लोग तो सिर्फ गाजा में मारे गए हैं. मंगलवार शाम को गाजा के एक अस्पताल में हुए विस्फोट में कम से कम 500 लोगों की मौत हुई थी. बता दें कि इजरायली सेना ने जिस अल-शांति को मारने का दावा किया है वो 2021 में हमास की राजनीतिक ब्यूरो के सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था के लिए चुनी गई पहली महिला बनी थी. 2004 में अल शांति के पति और हमास के सह संस्थापक रंतीसी की इजरायली हमले में मौत हुई थी.

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: बाइडेन के बाद अब ब्रिटेन के पीएम सुनक जाएंगे इजरायल, नेतन्याहू से करेंगे मुलाकात

डोर-टू-डोर ऑपरेशन को अंजाम दे रहा है इजरायल

बता दें कि इजरायल गाजा पर लगातार बम बरसा रहा है. निर्दोष नागरिकों को उत्तर से दक्षिण की ओर जाने के लिए पहले ही विंडो दे दिया गया था. काफी हद तक लोगों ने गाजा के उत्तरी इलाके से दक्षिण की ओर शिफ्ट हो गए हैं. इजरायल अब डोर-टू-डोर ऑपरेशन को अंजाम दे रहा है. उधर हमास इजरायल युद्ध में अमेरिका की एंट्री से रूस बौखला गया है. अब पुतिन ने मिस्र के रास्ते गाजा को मदद करनी शुरू कर दी है. रूस ने पहली खेप में 27 टन मानवीय सहायता भेजा है.

बताते चलें कि पश्चिम एशिया में इजरायल और हमास के बीच छिड़ी जंग को 12 दिन बीत चुके हैं. भीषण युद्ध में दोनों पक्षों को अब तक काफी नुकसान हुआ है. अमेरिका, ब्रिटेन-फ्रांस समेत कई पश्चिमी देश इजरायल की मदद कर रहे हैं, मुस्लिम देश फिलिस्‍तीन को समर्थन देने की वकालत कर रहे हैं. हालांक‍ि, कोई मुस्लिम देश बेघर हुए फिलिस्‍तीनियों को शरण देने के लिए आगे नहीं आया है. यहां तक कि पडोसी देश लेबनान ने तो साफ कह दिया है कि वे शरणार्थियों को अपने देश में नहीं आने देंगे. मिस्र का भी ऐसा ही कहना है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

15 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

15 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

44 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

1 hour ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

2 hours ago