Categories: दुनिया

इजरायली सेना ने किया हमास के वरिष्ठ अधिकारी को मारने का दावा

Israel Hamas War: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ)) ने एक बयान में कहा है कि उन्होंने इज़्ज अल-दीन कस्साब को मार गिराया है. कस्साब हमास के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य था और गाजा पट्टी में अन्य संगठनों के साथ समन्वय और संबंध का प्रमुख भी था.

बयान में बताया गया कि कस्साब को दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर में एक हवाई हमले में मार दिया गया. सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार यह जानकारी आईडीएफ और इजरायल सुरक्षा एजेंसी द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है.

उच्च रैंक वाले सदस्यों में से एक था कस्साब

बयान में यह भी कहा गया कि कस्साब हमास का एक महत्वपूर्ण शक्ति स्रोत था और उनके पास अन्य संगठनों के साथ सामरिक और सैन्य संबंध बनाने की जिम्मेदारी थी. इसके अलावा, उसे इजरायल के खिलाफ आतंकी हमलों के निर्देश देने का अधिकार था.

इसके साथ ही यह भी बताया गया कि कस्साब हमास के राजनीतिक ब्यूरो के गाजा में बचे हुए अंतिम उच्च रैंक वाले सदस्यों में से एक था. उसका सहायक अयमन आयेश भी उसी हवाई हमले में मारा गया था. हमास ने अभी तक कस्साब की मृत्यु की पुष्टि नहीं की है.

जरायल में एक स्थान पर ड्रोन हमले

इसी बीच शुक्रवार को इराक के मिलिशिया ग्रुप ने इजरायल पर कम से कम छह ड्रोन हमले करने का दावा किया. इराक की शिया मिलिशिया समूह इस्लामिक रेजिस्टेंस के बयान के अनुसार, समूह के लड़ाकों ने दक्षिणी इजरायल में तीन “महत्वपूर्ण स्थानों” पर, कब्जे वाले गोलान हाइट्स में दो और मध्य इजरायल में एक स्थान पर ड्रोन हमले किए.

इन बयानों में लक्षित स्थानों या हताहतों के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई. समूह ने कहा कि ये हमले “फिलिस्तीन और लेबनान के लोगों के साथ एकजुटता” में किए गए हैं और उन्होंने “दुश्मन के ठिकानों को तेजी से निशाना बनाने” की प्रतिबद्धता जताई.

7 अक्टूबर, 2023 को गाजा पट्टी में इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष के शुरू होने के बाद से, इस्लामिक रेजिस्टेंस ने क्षेत्र में बार-बार इजरायली और अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए हैं ताकि गाजा के फिलिस्तीनियों को समर्थन दिखाया जा सके.

आईएएनएस

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

2 seconds ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

34 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

51 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago