दुनिया

…तो क्या Israel-Hamas के बीच थम जाएगी जंग? दो हफ्ते बाद इजरायली सेना ने उठाया बड़ा कदम

Israel Hamas War: इजरायल हमास के बीच पिछले साल अक्टूबर महीने से जंग चल रही है. इस युद्ध में अब तक 35 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा लाखों लोग बेघर हो गए हैं. इसी बीच इजराइली सेना ने दो हफ्तों तक किए गए हमलों के बाद गाजा के मुख्य अस्पताल से अपने सैनिकों को हटा लिया है.

दो हफ्ते बाद हटी सेना

हालांकि इन दो हफ्तों में इजरायली सेना की ओर से की गई बमबारी में इलाके पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं. हर तरफ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है. इजराइली सैनिकों को हटाए जाने के बाद सोमवार को सुबह सैकड़ों लोग शिफा अस्पताल और आसपास के इलाकों में लौटे, जहां उन्हें अस्पताल के अंदर और बाहर शव पड़े मिले.

हमास के सैकड़ों आतंकी ढेर

इजराइली सेना ने इस हमले को करीब छह महीने से चल रहे युद्ध के सबसे सफल अभियान में से एक बताया और कहा कि उसने सैकड़ों हमास और अन्य आतंकवादियों को मार गिराया तथा कुछ अहम खुफिया दस्तावेज भी जब्त किए. इजराइली सेना हटाए जाने के बाद इलाके में लौटे नागरिकों ने घटनास्थल के दृश्य को पूरी तबाही करार दिया है. उन्होंने कहा कि कई इमारतें जला दी गयीं. उन्होंने इलाके में छह शवों की गिनती की. इनमें से दो शव अस्पताल परिसर में पड़े थे.

यह भी पढ़ें- हरकतों से बाज नहीं आ रहा ड्रैगन, अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों के लिए चीन ने जारी किए नए नाम

अस्पताल में मरीज, चिकित्सा कर्मी तथा विस्थापित लोग मौजूद हैं. उनका कहना है कि कई मरीजों को नजदीकी अहली हॉस्पिटल ले जाया गया है. सेना के बुलडोजर ने अस्पताल परिसर के भीतर एक अस्थायी कब्रिस्तान को भी ढहा दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

20 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

30 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

31 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

58 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

1 hour ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago