सूर्य ग्रहण.
Surya Grahan 2024: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, सोमवार को लगने जा रहा है. इस दिन चैत्र मास की सोमवती अमावस्या का भी संयोग बन रहा है. तकरीबन 50 साल बाद लंबा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण की अवधि 4 घंटे 25 मिनट की होगी. इस दौरान तकरीबन 8 मिनट तक पूरी धरती पर घना अंधेरा छा जाएगा. इस सूर्य ग्रहण को लेकर अमेरिका में डर का माहौल है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्य ग्रहण के दौरान अमेरिका में स्कूल और कॉलेज को बंद रखा जाएगा. इसके अलावा कुछ ऑफिस भी बंद रहेंगे. ऐसे में इस सूर्य ग्रहण को लेकर भारत के लोगों के मन में भी यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह सूर्य ग्रहण यहां दिखाई देगा या नहीं. आइए जानते हैं साल के पहले सूर्य ग्रहण से जुड़ी खास बातें.
भारतीय समय के मुताबिक इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात्रि में 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा. हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. मगर भारत को छोड़कर अमेरिका, मैक्सिको, कनाड़ा, आयरलैंड और इंगलैंड में सूर्य ग्रहण दोपहर 2 बजे से शुरू हो जाएगा. भारत में रात होने की वजह से यहां सूर्य ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा.
यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. इसलिए यहां ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. ऐसे में इस सूर्य ग्रहण को लेकर भारत के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है. यहां के लोग सूर्य ग्रहण वाले दिन पूजा-पाठ कर सकते हैं. इसके अलावा इस दिन मांगलिक कार्यों को लेकर भी कोई मनाही नहीं है.
8 अप्रैल को लगेने वाले सूर्य ग्रहण को लेकर ज्योतिषियों का कहना है कि अमेरिका में लगने वाले इस सूर्य ग्रहण का असर भारत में भी देखा जा सकेगा. अगले 6 महीनों में इस सूर्य ग्रहण का असर भारत और दूसरे देशों में देखने को मिलेगा.
ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, 2024-25 में कुल पांच सूर्य और चंद्र ग्रहण लगेंगे. इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगेगा. हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा. ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और पूजन की सामग्री
यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2024: 8 अप्रैल को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, गायब हो जाएगा सूर्य; नजर आएगा शैतान!
Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…