दुनिया

Israel Hamas War: गाजा में हमास का बड़ा हमला, इजरायली सेना के 21 जवानों की मौत, नेतन्याहू बोले- जारी रहेगी ये लड़ाई

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं. दोनों ओर से हो रहे हमले में इजरायली सेना और हमास लड़ाकों के अलावा नागरिकों की मौत भी हो रही है. इसी बीच गाजा में हमास की ओर से किए गए एक हमले में इजरायली सेना के 21 जवानों की मौत हो गई. जिसको लेकर इजरायल ने कहा है कि युद्ध शुरू होने के बाद अब तक की ये सबसे बड़ी क्षति है. जिसमें 21 जवानों की मौत हो गई है. इस हमले के बाद इजरायली सेना ने घोषणा की है कि उसके सैनिकों ने गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनिस को चारों तरफ से घेर लिया गया है.

पूरी तरह जीत हासिल करने तक जंग चलेगी

वहीं इस हमले में मारे गए इजरायली सैनिकों की मौत पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शोक व्यक्त किया, लेकिन हमास पर पूरी तरह जीत हासिल करने तक तक आक्रामक कार्रवाई जारी रखने की कसम खाई. उन्होंने गाजा में बंधक बनाए गए 100 से अधिक बंधकों को वापस लाने का भी वादा किया है, लेकिन इजराइली इस सवाल पर बंटे हुए हैं कि क्या ऐसा करना संभव है और बड़ी संख्या में इजराइली लोगों के हताहत होने से इजराइली सरकार पर पिछले सैन्य अभियानों को रोकने का दबाव है.

हमले रोकने पर ही होगी बंधकों की रिहाई- हमास

मिस्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बीच कहा है कि इजराइल ने दो महीने के संघर्ष विराम का प्रस्ताव दिया है जिस दौरान इजराइल द्वारा कैद किये गये हमास के शीर्ष नेताओं और फलस्तीनी बंदियों को रिहा करने के बदले बंधकों को मुक्त कराया जाएगा और उन्हें अन्य देशों में रहने की अनुमति दी जाएगी. हालांकि हमास ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और जोर दे रहा है कि जब तक इजराइल हमले बंद नहीं कर देता और सैनिकों को गाजा से वापस नहीं ले लेता तब तक और बंधकों को मुक्त नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों में टकराव बढ़ा, दावोस बैठक के बीच स्वदेश लौटेंगे पाक पीएम

इजराइल की सरकार ने इन वार्ताओं पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. सेना ने मंगलवार को बताया कि सैनिक मध्य गाजा में सोमवार को दो मकानों को ध्वस्त करने के लिए विस्फोटक लगाने की तैयारी कर रहे थे तभी एक आतंकवादी ने रॉकेट चालित ग्रेनेड दागा. इससे विस्फोटक फट गए और इमारतें धराशायी हो गईं. जिसकी वजह से मलबे में दबकर सैनिकों की मौत हो गई.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

8 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

21 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

27 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

39 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

47 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

57 minutes ago