Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों में टकराव बढ़ा, दावोस बैठक के बीच स्वदेश लौटेंगे पाक पीएम

Pakistan Air Strike In Iran Baloch Militants: पाकिस्तानी एयरफोर्स की स्ट्राइक के बाद ईरान की भौंहे तनी हुई है. दोनों देशों ने एक -दूसरे के दूतावास अधिकारियों को तलब कर जवाब मांगा है.

Pakistan Air Strike In Iran Baloch Militants

ईरान के पूर्व प्रेसिडेंट इब्राहिम रईसी.

Pakistan Air Strike In Iran Baloch Militants: पाकिस्तान की ओर से ईरान पर एयर स्ट्राइक के बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. इसके साथ ही ईरान ने तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है. ईरान ने मंगलवार 16 जनवरी को बलूचिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी. इसके बाद से दोनों देशों के रिश्ते खराब हैं. पाकिस्तान ने आज यानी 18 जनवरी को सुबह ऑपरेशन ‘मार्ग बार सरमाचर’ चलाया था. हमले के बाद पाकिस्तान ने दावा किया उसने इस हमले कई आतंकियों को ढेर किया है.

यह भी पढ़ेंः अदन की खाड़ी में एक और जहाज पर ड्रोन हमला, 9 भारतीय सवार, नेवी ने वाॅरशिप भेजा

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि उसने ईरान में पहले से सक्रिय आतंकियों को समाप्त करने के लिए ईरान से बातचीत की थी. लेकिन ईरान ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद हमने ईरान में पाकिस्तानी मूल के आतंकियों के खात्मे के लिए बड़े पैमाने पर यह कार्रवाई की है. यह राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए की गई है.

पाकिस्तान ने जताया था विरोध

ईरान की समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार ईरान ने मंगलवार को जैश उल अदल के ठिकानों को निशाना बनाया था. इन ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन हमले के जरिए नष्ट कर दिया गया था. हमले के बाद एयर स्ट्राइक पर पाकिस्तान ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत के कई माध्यम होने के बावजूद ईरान ने यह कार्रवाई की है. ईरान ने पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन किया है जो कि स्वीकार्य नहीं है.

यह भी पढ़ेंः Mahua Moitra: नोटिस मिलने के बाद हाई कोर्ट पहुंचीं TMC नेता महुआ मोइत्रा, बंगला खाली कराने पर अड़ा संपदा निदेशालय

ईरान ने हमले के बाद पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी को तलब किया है. उधर पाकिस्तान के केयरटेकर पीएम दावोस में चल रही विश्व इकोनाॅमिक फोरम के बीच में ही स्वदेश लौट रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital