Israel Hezbollah War: इजरायल की सेना ने शुक्रवार को बेरूत के दक्षिणी इलाके में बमबारी की, जिसमें हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर इब्राहिम अकील मारा गया. हिजबुल्लाह ने इजरायली हवाई हमले में वरिष्ठ नेता इब्राहिम अकील के मारे जाने की पुष्टि की है. हिजबुल्लाह ने अपने एलीट राडवान फोर्स के कार्यवाहक कमांडर इब्राहिम अकील के निधन पर शोक जताया.
हिजबुल्लाह ने शुक्रवार देर रात जारी एक बयान में कहा गया, “महान जिहादी नेता इब्राहिम अकील अपने जिहाद से भरपूर जीवन के बाद अपने शहीद भाइयों में शामिल हो गए हैं. उनका जीवन जिहाद, संघर्ष, बलिदान और विजय से भरा था.”
इस बीच, स्थानीय एमटीवी चैनल ने बताया कि अकील का शव हिजबुल्लाह के एलीट राडवान फोर्स के सात अन्य सदस्यों के साथ मिला है. एमटीवी चैनल ने पहले बताया था कि एलीट राडवान फोर्स की पूरी कमांड कमेटी उस इमारत में बैठक कर रही थी, जिसे इजरायली हवाई हमले का निशाना बनाया गया था.
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, नागरिक सुरक्षा दल अभी भी मलबे के नीचे शवों की तलाश कर रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली हवाई हमले में 14 लोग मारे गए हैं और 66 अन्य घायल हुए हैं.
बता दें कि हिजबुल्लाह ने पश्चिमी गैलिली में 30 से अधिक बस्तियों और उत्तरी इजरायल में एक प्रमुख खुफिया अड्डे पर 100 से अधिक रॉकेट दागे हैं. बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर इजरायली हवाई हमले का बदला लेने के लिए हिजबुल्लाह ने यह कार्रवाई की है.
लेबनानी सैन्य सूत्रों ने बताया था कि इजरायली हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान के छह स्थानों को निशाना बनाया गया, जबकि तोपखाने ने दिन में 11 सीमावर्ती शहरों पर गोले दागे.
इस हफ्ते की शुरुआत में लेबनान में संचार उपकरणों में हुए दो विस्फोटों के बाद इजरायल-लेबनान सीमा पर तनाव तेजी से बढ़ गया है, जिसमें 37 लोग मारे गए और 2,931 घायल हो गए थे.
लेबनान की सरकार ने विस्फोटों की निंदा करते हुए इसे संप्रभुता का उल्लंघन बताया और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तत्काल बैठक की मांग की. हिजबुल्लाह ने अपनी इकाइयों को निशाना बनाने के लिए इजरायल को दोषी ठहराया और जवाबी कार्रवाई की शपथ ली.
यह भी पढ़ें: क्या है पेजर स्ट्राइक; जिसका शिकार बने हिजबुल्लाह के सैकड़ों सदस्य, हमले के पीछे किसका हाथ?
देश की जेलों में बंद हर चार कैदियों में करीब तीन विचाराधीन हैं, यानी उनके…
Delhi Trade Loss: दिल्ली में लगातार हो रहे धरने-प्रदर्शनों का असर अब बाजारों के कारोबार…
Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के…
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि 18 अक्टूबर को बलूचिस्तान के ग्वादर…
AI Love Scam: एक वर्चुअल एआई हसीना का झूठा वादा और प्यार में अंधा हुआ…
नवरात्र के नौवें दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं की ओर से…