यूपी एसटीएफ ने ढाई लाख के इनामी बदमाश को किया ढेर.
Ghaziabad Police Encounter: गाजियाबाद पुलिस और बदमाशों के बीच बीती रात मुठभेड़ हो गई. पुलिस की टीम ने एक बदमाश को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में और दूसरे को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए दोनों बदमाश लूट और चेन स्नेचिंग के दर्जनों मामलों में वांछित चल रहे थे. इनमें से एक बदमाश पर नोएडा में एक हत्या में शामिल होने का भी आरोप लगा है. पुलिस को कई दिनों से इनकी तलाश थी। इन्होंने गाजियाबाद और नोएडा के कई इलाकों में चेन स्नेचिंग और लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है.
पुलिस ने बताया कि थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम ने लूट व स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 1 तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस, 6,700 रुपये और घटना में इस्तेमाल चोरी की बाइक बरामद की है.
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया है कि बीती रात इंदिरापुरम पुलिस रात करीब 12 बजे चेकिंग कर रही थी. तभी पुलिस ने एक बाइक पर दो युवकों का आते दिखा. पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़ कर वापस भागने लगे. पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो उनकी बाइक फिसल कर गिर गई। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.
एसीपी के मुताबिक, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और जबकि दूसरा भागकर झाड़ियां में छुप गया। हालांकि, पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी ने अपना नाम आरिफ बताया है। उसने बताया कि वह एक लूट और चेन स्नेचिंग करता है। उसके खिलाफ नोएडा में भी हत्या का एक मामला दर्ज है, जिसमें इसकी तलाश की जा रही थी.
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, आभूषण और हथियार बरामद
14 साल की उम्र में रुख्माबाई ने उस शादी को मानने से इनकार कर दिया,…
Adani Realty Stalled Projects: अटके हुए घरों की मुश्किल में अडानी रियल्टी एक बड़े समाधानकर्ता…
चंडीगढ़ में आयोजित WISE 4.0 (Women’s International Summit) कार्यक्रम में महिला अधिकारों पर जोर दिया…
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कथित डीपफेक तस्वीर सोशल मीडिया पर…
सुप्रीम कोर्ट ने वकील पुनीत बत्रा के दफ्तर में जीएसटी विभाग की तलाशी और एडवोकेट-क्लाइंट…
महिला पहलवानों ने बृज भूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को बरी किए जाने…