दुनिया

Israel Palestine War: हमास का अड्डा बताकर इजरायल ने तबाह कर दी इस्लामिक यूनिवर्सिटी, एयरफोर्स ने गाजा की हवा में घोला बारूदी जहर

Israel Palestine War: हमास ने अचानक इजरायल के खिलाफ हमला बोलकर ऐसा लगता है जैसे किसी सोते हुए शेर को जगा दिया है. इजरायल हमास द्वारा हुए हमले और उससे हुई जानमाल की हानि का बदला अब हमास और फिलिस्तीन पर बम बरसा कर ले रहा है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू  ने पहले ही कहा था कि वे एक एक इजरायली नागरिक की मौत का सूद समेत बदला लेंगे और अब इजरायली सेना उसी तरह से इस गाजा पर हमला बोल रही है. बंकर बस्टर बम के साथ हमले से लेकर मिसाइलों का जोरदार अटैक अब गाजा और पूरे फिलिस्तीन के लिए ही मुसीबत बन गया है. इस बीच अब इजरायली एयरफोर्स ने गाजा की एक इस्लामिक यूनिवर्सिटी को तबाह कर दिया है.

इजरायली सेना ने गाजा पर हमले का एक वीडियो रिलीज किया है जिसमें गाजा की तबाही का मंजर दिख रहा है. सेना ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो के साथ ही लिखा कि हमास ने शिक्षा के केंद्र को तबाही के एपिसेंटर में बदल दिया है. ऐसे ही एक हिस्से को आज हमारी सेना ने तबाह कर दिया है. सेना के मुताबिक ये हमास का एक सैन्य केंद्र बन गया था, जहां हथियार बनाए जा रहे थे. इजरायली सेना ने जानकारी दी है कि उसके दर्जनों फाइटर जेट्स के हमलों से हमास के 200 से ज्यादा ठिकानें तबाह हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: हमास और इजरायल के बीच जारी जंग में किसके साथ रूस? पुतिन ने इस देश को धो डाला!

अब तक मारे गए करीब 3500 लोग

इजरायल और हमास के बीच जारी इस युद्ध से अब तक करीब 3500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, वहीं करीब 10 हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. मरने वालों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है. गौरतलब है कि बीते शनिवार को, गाजा पट्टी से हमास के हमलावरों ने इजरायल के इतिहास में सबसे घातक आतंकवादी हमले को अंजाम दिया था.

यह भी पढ़ें-Hamas Israel War: हमास के आतंकियों ने पार की बर्बरता की सारी हदें, 40 बच्चों की काटी गर्दन, घरों में लोगों को जिंदा जलाया

हमास ने पहले इजरायल ने मचाई थी तबाही

इस मामले में फिलिस्तीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि शनिवार से इजरायली हमलों ने 22,600 से अधिक आवासीय यूनिट्स और 10 स्वास्थ्य सुविधाओं को नष्ट कर दिया है और 48 स्कूलों को तबाह कर दिया है. इज़राइल हयोम अखबार ने बताया कि गाजा से घुसपैठ करने वाले कम से कम 1,500 हमलावरों को इजरायली सेना ने मारा गिराया है. इसके अलावा हमास के दो राजनीतिक नेता भी मारे गए हैं. हमास के एक अधिकारी ने कहा कि खान यूनिस में हवाई हमले में हमास के दो राजनीतिक कार्यकर्ता मारे गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

34 minutes ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

41 minutes ago

अयोध्या भूमि अधिग्रहण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, यूपी सरकार बोली- ‘विकास को नहीं रोक सकते’

अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…

46 minutes ago

UP चुनाव में कितने पानी में बीजेपी, दो चुनौतियां और दो ताकतें; सीएम योगी कितने बड़े फैक्टर?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…

1 hour ago

दिल्ली वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! 33 लाख नोटिस पर मच गया बवाल

Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…

1 hour ago