Israel-Hamas War
Israel Hamas War: इजरायली सेना ने शनिवार को कहा कि रक्षा बलों ने हमास कमांडर अली कादी को मार गिराया है. बाकी के हमास के आतंकियों का यही हाल करेंगे. इजरायली सेना ने कहा कि अली कादी ने ही 7 अक्टूबर के हमलों का नेतृत्व किया था. इस हमले में 1,400 से अधिक इज़रायली मारे गए और दक्षिणी इज़रायल में रहने वाले समुदायों को निशाना बनाया गया. आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि अली कादी हमास ‘नुखबा’ कुलीन कमांडो बल के कमांडर हैं. उन्होंने कहा कि शिन बेट सुरक्षा एजेंसी और सैन्य खुफिया निदेशालय को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर ड्रोन हमले में वह मारा गया.
इजरायली वायु सेना ने एक्स पोस्ट में कहा कि शिन बेट और अम्मान के खुफिया मार्गदर्शन में वायु सेना के विमानों ने आतंकवादी संगठन हमास के नुखबा बल के एक कमांडर अली कादी को मार गिराया. जिसने अली कादी ने गाजा के आसपास की बस्तियों में आतंकवादी हमले का नेतृत्व किया था. 2005 में अली को इजरायलियों के अपहरण और हत्या के बाद गिरफ्तार किया गया था और गिलाद शालित सौदे के बाद छोड़ा था.
आईडीएफ ने कहा कि कादी को इससे पहले 2005 में इजरायली नागरिकों के अपहरण और हत्या के आरोप में इजरायली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद 2011 गिलाद शालित कैदी विनिमय के आधार पर रिहा किया गया था.
यह भी पढ़ें: Assembly election 2023: छत्तीसगढ़ में 2018 का इतिहास दोहराएगी कांग्रेस? 25 विधायकों की दावेदारी पर लटकी तलवार
2011 गिलाद शालित कैदी विनिमय इज़रायल और हमास के बीच एक सौदा था. इजराइली सैनिक गिलाद शालित को हमास ने गाजा में पांच साल से अधिक समय तक बंदी बनाकर रखा था. उनकी रिहाई के बदले में, बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाली तत्कालीन इजरायली सरकार 1,027 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने पर सहमत हुई. बता दें कि पिछले शनिवार से जारी इजरायल और हमास के बीच जंग में अब तक 4000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. गाजा पट्टी में मलबा ही मलबा देखने को मिल रहा है. लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों की तलाश में भटक रहे हैं. चारों ओर तबाही का मंजर है. इजरायल चुन-चुनकर हमास के ठिकानों को तबाह करने में लगा है. टैंकों का रूख गाजा की ओर कर दिया गया है.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…