देश

अतीक अहमद के बेटों के स्वागत पर किसने मनाया था जश्न? एहजम और आबान ने पुलिस के सामने किया खुलासा

Atiq Ahmed son: माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे एहजम और आबान को 9 अक्टूबर को बाल सुधार गृह से रिहा कर दिया गया था. पुलिस ने उन दोनों को सुरक्षित उनकी बुआ और अतीक अहमद की बहन के घर पहुंचा दिया है. अतीक के बेटों की रिहाई चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल एहजम और आबान की रिहाई के समय के कुछ लोगों ने जमकर जश्न मनाया था और इसका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. इसके बाद से ही पुलिस उन लोगों की तालाश कर रही थी. अब सिलसिले में अतीक के बेटों से पुलिस ने पूछताछ की है.

दरअसल एहजम और आबान को उनके राजरूपुर से हटवा पहुंचाया गया था. इस दौरान कुछ लोगों ने रास्ते में जश्न मनाते हुए साथ चले थे. इसके लेकर पुलिस ने उनसे पूछताछ की और अतीक के बेटों ने इस बात का पुलिस को जवाब दिया.

हमें कार के अंदर से कैसे पता चलता

इस मामले में पुलिस की पूछताछ में अतीक के बेटों ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि जब वे कार में बैठ कर घर आ रहे थे तो हमने कार के अंदर से कुछ नहीं देखा, वैसे हमे कार के अंदर से ज्यादा कुछ साफ नहीं दिख रहा था. ऐसे में कैसे पता चलता कि सड़क पर और कौन चल रहा है. एहजम और आबान ने यह भी साफ किया कि उनका यह वीडियो उनके दोस्तों ने नहीं बनाया है. हालांकि पुलिस ने जश्न मनाने वालों की पहचान कर ली है.

यह भी पढ़ें-  UP News: बच्चों की बल्ले-बल्ले, उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, ये बड़ी वजह आई सामने

जानकारी के मुतबिक, इस समय अतीक के बेटे हटवा में अपनी बुआ की निगरानी में रह रहे हैं. इस घटना के बाद अतीक के बेटे और ज्यादा सतर्क हो गए हैं. वहीं उनकी रिहाई के दौरान जो हुआ है उसको लेकर पुलिस भी और सतर्क हो गई हैं. हटवा में अतीक की बहन के घर के आसपास पुलिस भी गश्त करती रहती है.

घर के अंदर ही पढ़ी नमाज

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अतीक अहमद के दोनों बेटे अपने घर से बाहर नहीं निकले. उन्होंने जुमे की नमाज भी अपने घर के अंदर ही पढ़ी. यहां कि दोनों ने उनसे मिलने आए लोगों से भी दूरी बनाकर रखी. फिलहाल दोनों की सुरक्षा को लेकर पुलिस गश्त कर रही है. इसके अलावा दोनों बेटों की रिहाई के बाद भी कोई घटना न हो, इसकी आशंका को देखते हुए भी खुफिया एजेंसियां हटवा में अपनी निगाहें बनाए हुए हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

19 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

28 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा का निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

38 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

45 minutes ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

49 minutes ago