खेल

IND vs PAK: ‘ये हैदराबाद नहीं अहमदाबाद है’ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फैंस ने जमकर की बाबर आजम की हूटिंग

India vs Pakistan:  भारत पाकिस्तान के बीच आज वर्ल्ड कप का एक अहम मैच खेला जा रहा है. यह मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम यानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच को लेकर आज मैदान अपनी पूरी कपैसिटी यानी 1 लाख 30 हजार की संख्या के साथ भरा है. ऐसे में दोनों ही टीमें इतने बड़े क्राउड के सामने पहली बार वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मैच खेलेंगी. मैच की शुरुआत से पहले हुए राष्ट्रगान के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला. भारतीय राष्ट्रगान यानी जन गण मन के दौरान भारतीय फैंस का उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया था.

बता दें कि भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुए राष्ट्रगान में करीब 1 लाख लोगों ने एक साथ मिलकर भारतीय राष्ट्र्गान गाया. दुनिया का सबसे बड़ा नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम जन गण मन के सुरीले राष्ट्रगान से गूंजने लगा. मेहमान टीम के लिए यह भारतीय फैंस का जोश मैच से पहले ही उन्हें बड़े दबाव में ले गया. वहीं भारतीय फैंस ने एक झटका बाबर आजम को भी दिया है.

यह भी पढ़ें-IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में खेलेंगे शुभमन गिल? रोहित शर्मा ने किया खुलासा, जानें टॉस पर क्या बोले भारतीय कप्तान

बता दें कि जब पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम टॉस के लिए ड्रेसिंग रूम से बाहर आए तो उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जो कि उनकी उम्मीद के उलट था. भारतीय फैंस ने जमकर बाबर आजम की हूटिंग की और उनका मजाक बना डाला. बाबर की हूटिंग के ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. हालांकि कुछ लोगों ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया है.

यह भी पढ़ें-India vs Pakistan World Cup 2023 LIVE: कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में लिए दूसरा विकेट, पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन, स्कोर 166-5


बता दें कि जब पाकिस्तान ने दो मैच हैदराबाद में खेले थे, तो फैंस ने उनका जबरदस्त स्वागत किया था. मैदान पर आते वक्त हैदराबाद में फैंस बाबर-बाबर के नारे लगाते थे. बाबर को कुछ ऐसी ही उम्मीद अहमदाबाद से भी थी, जबकि बाबर आजम को यहां झटका लगा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी के नंबर वन बल्लेबाज बाबर आजम की जमकर मौज हो गई है. इसको लेकर लोग यह तक कह रहे हैं कि यह अहमदाबाद का क्राउड है, हैदराबाद का नहीं.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

2 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

2 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

2 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

2 hours ago