चुनाव

राक्षस रक्तबीज का जिक्र कर शिवराज सिंह ने दिल्ली सीएम पर साधा निशाना, बोले- अरविंद केजरीवाल भ्रष्टबीज, जहां भी…

Lok Sabha Electio 2024: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि हमने दुर्गा सप्तशती में पढ़ा है कि एक राक्षस रक्तबीज था, युद्ध में जहां-जहां उसका खून गिरता था, उस खून की एक बूंद से और एक रक्तबीज पैदा हो जाया करता था. वह रक्तबीज था, लेकिन सीएम अरविंद केजरीवाल तो भ्रष्टबीज हैं, जहां-जहां उनकी पार्टी जीतती है, वहां-वहां भ्रष्टाचार का तंत्र ही खड़ा हो जाता है.

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को कितना लूटा, कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि अन्ना हजारे के आंदोलन की उपज केजरीवाल, शराब घोटाले में शामिल होंगे. वह शराब ऐसी कि जिसने लोगों की जिंदगी तबाह कर दी. शिवराज ने दिल्ली में दो लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. उन्‍होंने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आयोजित दलित महासम्मेलन में शिरकत की और चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया.

“पीओके हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगे”

शिवराज ने कहा कि पाकिस्तान ने हमला किया था जम्मू-कश्मीर पर, हमारी सेनाएं बहादुरी के साथ लड़ रही थी, अगर तीन दिन और युद्ध विराम नहीं होता तो पीओके होता ही नहीं, सारा का सारा कश्मीर हमारा होता. कांग्रेस और पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पाप किया और युद्धविराम कर दिया, जिस कारण पीओके पाकिस्तान में रह गया. आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि अब पीओके हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगे, वो भारत का अभिन्न अंग है.

यह भी पढ़ें- “दुनिया मान चुकी है कि भारत ताकतवर देश बन चुका है”, रक्षामंत्री बोले- BJP जो कहती है, वो करके दिखाती है

नेहरू ने ऐतिहासिक भूल की

उन्होंने कहा कि ये एतिहासिक भूल, अपराध और पाप है, जो पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया. क्या-क्या नहीं किया, एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान कौन लेकर आया. कश्मीर हमारा था, हम लोग नारे लगाते रहे कि एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे, लेकिन कांग्रेस ने ये पाप किया और धारा 370 लगा दी. उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम करता हूं कि उन्होंने एक झटके में धारा-370 खत्म करके देश से दो निशान, दो विधान, दो प्रधान हटा दिए.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Microsoft सर्वर 8 घंटे से डाउन, Outlook नहीं खुलने से भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स परेशान

Microsoft Down: माइक्रोसॉफ्ट की Outlook और Microsoft 365 सेवाओं में तकनीकी खराबी के चलते भारत…

5 minutes ago

बॉक्स ऑफिस पर आ गया ‘राम नाम’ का तूफान! महज 8 दिन में 1000 करोड़ पार कर ‘रामायण’ ने रचा इतिहास

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' ने रिलीज के…

18 minutes ago

लो जी, एक नहीं, दो नहीं… निकले पूरे तीन-तीन चक्कर! इस्तीफे के बाद Nvidia CEO की ‘तीसरी प्रेमलीला’ का भंडाफोड़

दुनिया की दिग्गज AI कंपनी Nvidia के सह-संस्थापक और पूर्व CEO जेंसेन हुआंग ने निजी…

44 minutes ago

अगले 12 घंटे 16 राज्यों में मौसम का विकराल रूप! भारी बारिश और 60 की स्पीड से तूफान मचाएगा तांडव

IMD के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और…

2 hours ago

नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, जानिए आज की तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का पूरा विवरण

चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत आज 13 नवंबर 2026 को नहाय-खाय…

3 hours ago

धृति और बुधादित्य योग का महासंयोग…! इन 5 राशियों के लिए बेहद लाभकारी, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

13 नवंबर 2026 को धृति योग और बुधादित्य योग का विशेष संयोग बन रहा है.…

3 hours ago