दुनिया

Israel के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रभावित करने की बात पर Joe Biden ने कही ये बात

इजरायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) को लेकर एक बड़ी बात कही है.

इजरायल के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रभावित करने की खबरों को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता है कि नेतन्याहू 5 नवंबर 2024 को होने वाले अमेरिकी चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने के लिए मिडिल ईस्ट के शांति समझौते को रोक रहे हैं या नहीं.

बाइडेन ने क्या कहा

बाइडेन ने दावा किया कि दुनिया में किसी भी अन्य देश ने अमेरिका से ज़्यादा इजरायल की मदद नहीं की है. हालांकि, उन्होंने इस बात पर संदेह व्यक्त किया कि क्या यहूदी प्रधानमंत्री चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने के लिए शांति समझौते को रोकने की कोशिश कर रहे हैं.

जब उनसे तनाव बढ़ने और संघर्ष को युद्ध में पूरी तरह बदलने की संभावना के बारे में पूछा गया तो बाइडेन ने कहा था कि मिडिल ईस्ट में “पूर्ण युद्ध” की संभावना नहीं है और इसे टाला जाना चाहिए. हालांकि, उन्होंने इजरायल के प्रति अमेरिका की निष्ठा को दोहराया और कहा, हमने पहले ही इजरायल की मदद की है. हम इजरायल की रक्षा करने जा रहे हैं.

युद्ध विराम को लेकर क्या कहा था

पिछले हफ्ते ही अमेरिका, फ्रांस और अन्य सहयोगियों ने संयुक्त रूप से तत्काल 21-दिवसीय इजरायल-हिजबुल्लाह युद्ध विराम का आह्वान किया था. नेतन्याहू ने इसे अस्वीकार करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए एकत्रित नेताओं से कहा था कि जब तक हमारे सभी उद्देश्य पूरे नहीं हो जाते, तब तक कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें- बाइडेन ने दी इजरायल को कड़ी चेतावनी, ‘ईरान की न्यूक्लियर साइट पर हमला किया तो…’

-भारत समाचार

Bharat Express Desk

Recent Posts

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

2 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

32 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

34 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

34 minutes ago

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में दिल्ली में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

1 hour ago