खेल

ISSF Junior World Championship: दिवांशी ने जीता दूसरा स्वर्ण, महिला 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में भारत ने किया क्लीन स्वीप

ISSF Junior World Championship: पिस्टल निशानेबाज दिवांशी ने लीमा में चल रही अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) जूनियर विश्व चैंपियनशिप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में महिलाओं की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता, जिससे भारत ने इस स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया. जूनियर निशानेबाजों ने दो स्वर्ण सहित पांच और पदक अपने खाते में जोड़े.

सूरज शर्मा ने जूनियर पुरुष स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता, जबकि मुकेश नेलावल्ली, जिनके पास पहले से ही इस प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक हैं, को इस स्पर्धा में कांस्य पदक मिला.

दिवांशी ने जूनियर महिला स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में 600 में से 564 अंक हासिल किए, जिससे वह टीम की साथी परीशा गुप्ता से आगे रहीं, जिन्होंने 559 अंक हासिल किए. मानवी जैन के 557 अंक ने इस स्पर्धा में भारत का क्लीन स्वीप सुनिश्चित किया- जो प्रतियोगिता में पहली बार हुआ. भारत ने चौथा स्थान भी प्राप्त किया, क्योंकि शिखा चौधरी ने 554 अंक प्राप्त किए, जिससे वह एस्टोनिया की मार्जा किर्स से एक अंक आगे रहीं.

इसी तरह पुरुष स्पर्धा में सूरज शर्मा ने 571 अंक प्राप्त किए, तथा पोलैंड के इवान राकिस्टस्की से आगे रहे, जिन्होंने 568 अंक प्राप्त कर रजत पदक जीता. मुकेश ने भी 568 अंक प्राप्त किए, लेकिन काउंटबैक में कांस्य पदक जीता. हरसिमर सिंह रत्था (565), राजवर्धन सिंह पाटिल (562) तथा प्रद्युम्न सिंह (562) क्रमशः सातवें, आठवें तथा नौवें स्थान पर रहे.

जूनियर महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में मेलविना जोएल ग्लैडसन (617.5) 14वें स्थान पर रहकर सर्वश्रेष्ठ भारतीय रहीं. प्राची गायकवाड़ (616.7), ख़ुशी (615.1) और आध्या अग्रवाल (614.2) तथा अनुष्का थोकुर (611.9) क्रमशः 19वें, 26वें, 27वें तथा 35वें स्थान पर रहीं. मेलविना, प्राची और अनुष्का का संयुक्त स्कोर 1846.1 रहा, जिससे उन्हें प्रोन में टीम स्पर्धा में छठा स्थान मिला.

ये भी पढ़ें- IND W vs NZ W: अमेलिया केर को रन आउट होने के बावजूद विवादास्पद तरीके से वापस बुलाए जाने पर हरमनप्रीत कौर की अंपायरों से हुई बहस

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

7 minutes ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

19 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

32 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

45 minutes ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

51 minutes ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

1 hour ago