दुनिया

चीन की मदद से जस्टिन ट्रूडो जीते दो चुनाव? कनाडा की खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Justin Trudeau: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को लेकर कनाडाई खुफिया एजेंसी ने बड़ा दावा किया है. खुफिया एजेंसी का कहना है कि कनाडा में हुए दो चुनावों में चीन ने गुपचुप तरीके से चुनाव को प्रभावित कर जस्टिन ट्रूडो को जितवाया. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद कनाडा की राजनीति में हड़कंप मच गया है.

चीन की दखल के ठोस सबूत मिले

दो चुनावों में चीन की दखल को लेकर विपक्ष नाराज है, जिसे देखते हुए पीएम जस्टिन ट्रूडो ने एक जांच कमीशन का गठन किया है. कनाडा की खुफिया एजेंसी CSIS का कहना है कि चीन के संदिग्ध दखल के ठोस सबूत भी मिले हैं.

दो चुनावों में चीन ने की दखल

कनाडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस की जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2019 और 2021 के आम चुनाव में चीन ने दखल दिया है. इन चुनावों में जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी को जीत मिली थी. रिपोर्ट में किए गए दावे के बाद कनाडा के सियासी गलियारों में हाहाकार मचा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, कनाडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस (CSIS) ने चुनावों में विदेशी दखल को लेकर एक डॉक्यूमेंट तैयार किया है. जिसमें दावा किया गया है कि चीन ने 2019 और 2021 में कनाडा में हुए आम चुनाव में हस्तक्षेप किया था. इन दोनों मामलों में विदेशी हस्तक्षेप के मजबूत सबूत हैं. चुनाव में चीन की मदद लेने के बदले चीन समर्थित या हितधारकों का समर्थन किया गया.

विपक्ष ने लगाए थे दखल के आरोप

वहीं चीन ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए चुनाव में दखल के आरोपों से इनकार कर दिया है. 2021 में हुए चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी के प्रचार का नेतृत्व कर रहे एरिन ओटूली ने भी चुनाव में दखल का संदेह जताया था. उन्होंने तब कहा था कि चीनी हस्तक्षेप से उनकी पार्टी को 9 सीटों पर हार मिली थी.

यह भी पढ़ें- कनाडा में दिन दहाड़े हुई गोलीबारी में भारतीय मूल के एक कारोबारी समेत दो लोगों की मौत, एक घायल

इंटेलिजेंस विश्लेषकों और कंजरवेटिव पार्टी का कहना है कि ट्रूडो सरकार ने चीनी दखल से निपटने के लिए पर्याप्त काम नहीं किया है. जांच कमीशन के सामने जस्टिन ट्रूडो 10 अप्रैल यानी कि आज पेश होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

प्रयागराज में NEET छात्रा ने खुद को गोली मारकर दी जान, NHAI के रिटायर्ड इंजीनियर की बेटी थी रितु शर्मा

Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…

7 hours ago

‘मेडिकल जांच से इनकार पर मुआवजा रोकना असंवैधानिक’: इलाहाबाद HC ने निरस्त की रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त, 10 दिन में ₹3 लाख देने का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…

7 hours ago