दुर्ग जिले में भीषण हादसा
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मिट्टी की खदान में एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर गिर गई. जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम कुम्हारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी गांव के पास एक बस मुरम मिट्टी की खदान में अनियंत्रित होकर गिर गई. जिसमें 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि डिस्टलरी कंपनी में काम करने वाले कामगार अपनी शिफ्ट खत्म होने के बाद घर जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया. इन सभी को जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
पुलिस अधीक्षक (छावनी क्षेत्र) हरीश पाटिल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगभग 40 लोगों से भरी बस सड़क से फिसलकर 40 फीट गहरी मुरम खदान में गिर गई. मुरम एक प्रकार की मिट्टी है, जिसका उपयोग निर्माण के लिए किया जाता है.
यह भी पढ़ें- चुनावी मैदान में PM मोदी को चुनौती देने उतरेंगी किन्नर महामंडलेश्वर, हिंदू महासभा ने दिया है टिकट
हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम विष्णुदेव साय ने शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि “छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है.”
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…
Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयानों…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…
Lucknow News: लखनऊ के रहीमनगर में सिपाही संदीप यादव ने सीपीआर (CPR) देकर बुजुर्ग की…
केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…
UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में 2027 चुनाव को '99 बनाम 1' की…