Lepakshi Temple Mystery: इतिहास, वास्तुकला और आध्यात्मिकता का अनोखा संगम है भारत का यह मंदिर (Temple). यह प्राचीन मंदिर 16वीं शताब्दी में बना था. इसमें 70 खम्भे हैं, जिनमें एक स्तंभ ऐसा है जो जमीन में नहीं धंसा, बल्कि हवा में लटका हुआ है. उसका वजन सैकड़ों किलो होगा, लेकिन पता नहीं क्यों, सदियों से वह न तो गिरा और ना ही चटका.
यह मंदिर भगवान शिव (Lord Shiva) के रौद्र अवतार वीरभद्र को समर्पित है. विजयनगर साम्राज्य की अद्भुत कला और शिल्प का यह उत्कृष्ट उदाहरण पहाड़ की चट्टानों को काटकर बनाया गया है. इस मंदिर (Temple) की दीवारों और खंभों पर की गई नक्काशी इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देती है. यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है हवा में लटकता खंभा, जो आज तक रहस्य बना हुआ है.





यह भी पढ़िए: भारत के इस मंदिर में होती है घोड़े की पूजा! इन महिलाओं का प्रवेश वर्जित
Also Follow Bharat Express on X
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



