Pantone's Colour of the Year (Photo- Pantone)
पैंटोन कलर इंस्टीट्यूट (Pantone Colour Institute) ने 2025 के लिए कलर ऑफ द इयर घोषित कर दिया है. इस बार मोका मूस (Mocha Mousse) को साल का रंग चुना गया है. यह हल्के भूरे रंग जैसा दिखता है. हालांकि, आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मोका मूस सिर्फ एक रंग नहीं, बल्कि एक डेज़र्ट भी है. हाल के दिनों में यह रंग युवाओं में काफी पसंद किया जा रहा है. अब जब यह साल का हॉट कलर बन गया है.
मोका मूस एक खास और लग्ज़री डेज़र्ट है, जो दिखने में केक जैसा लगता है. इसे दूध, चॉकलेट, कॉफी, शुगर, वनीला, विप क्रीम और चॉकलेट चिप्स से बनाया जाता है. इसका सिल्की लाइट ब्राउन रंग इतना आकर्षक होता है कि इसे देखकर सबका मन ललचा जाता है. इसे पेस्ट्री की तरह या पैनकेक, क्रैकर्स और ब्रेड के साथ सैंडविच के रूप में खाया जा सकता है. इसके अलावा, लोग मोका कुकीज, मोका मफिन्स, मोका ब्राउनी, मोका ओट्स, मोका आइसक्रीम, और मोका चीज़केक भी खूब पसंद करते हैं. ये सभी डेज़र्ट्स खाने में बेहद स्वादिष्ट और देखने में सुंदर लगते हैं.
मोका मूस, पिछले तीन सालों से बढ़ते ग्लोबल ट्रेंड क्वाइट लक्ज़री (Quite Luxury) को आगे बढ़ाता है. यह रंग सेलेब्रिटी ब्रांड्स जैसे किम कर्दाशियन (Kim Kardashian) की SKIMS और हेली बीबर (Hailey Bieber) की Rhode से भी जुड़ा हुआ है. इसकी खूबसूरती और धरती से जुड़ी सादगी हर किसी को प्रभावित करती है.
मोका मूस भारतीय फैशन के लिए एक परफेक्ट रंग है. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आबू धाबी में एक ईवेंट में पहुंचीं. उनकी ड्रेस का रंग मोका मूस ही था. उन्होंने डार्क ब्राउन के साथ मोका मूस को पेयर किया. इसके अलावा दीपिका पादुकोण, तारा सुतारिया, जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे जैसे सितारों ने भी इस कलर को अपना चुकी हैं.
दरअसल, मोका मूस एक अर्थी शेड है, जिसे न्यूट्रल और वाइब्रेंट यानी चटक रंगों के साथ मैच करके पहना जा सकता है. यह रंग गर्मियों और सर्दियों दोनों में पहना जा सकता है. शादी के सीजन में इसे ज्वेल टोन एक्सेसरीज़ के साथ पहनकर शानदार लुक पाया जा सकता है.
मेकअप की दुनिया में भी यह रंग भारतीय त्वचा के लिए बेहद उपयुक्त है. यह आंखों के शेड्स और लिप कलर में लोकप्रिय हो रहा है. वहीं, होम डेकोर में यह रंग गर्मजोशी और शांति का एहसास कराता है. वास, मग, प्लांट होल्डर और कुशन कवर जैसे सामान में यह रंग बेहद आकर्षक लगता है.
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…
अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…
Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…