दुनिया

जानें दुनिया के किस देश में है महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा की दर सबसे अधिक?

Violence Against Women and Girls: भारत के कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना ने न केवल पूरे देश को हिला कर रख दिया है बल्कि इसकी चर्चा दुनिया भर में हो रही है. तो इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि दुनिया का वो कौन सा देश है, जहां पर महिलाएं व लड़कियां सबसे अधिक असुरक्षित हैं. इसी के साथ ही रिपोर्ट में युवतियों के साथ होने वाली हिंसा की दर भी बताई गई है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि फिजी (FIJI) में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा की दर दुनिया में सबसे अधिक है, जहां तीन में से दो महिलाओं को अपने जीवनकाल में शारीरिक या यौन हिंसा का सामना करना पड़ रहा है.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिजी की महिला, बाल और सामाजिक सुरक्षा मंत्री लिंडा तबुया ने मंगलवार को फिजी के मुख्य द्वीप पर नाडी शहर में एक उच्च स्तरीय संवाद में तबुया ने कहा कि पिछले एक दशक में स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है. उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत और महत्वाकांक्षी प्रतिक्रिया का आह्वान किया. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए ‘फिजी राष्ट्रीय कार्य योजना’ (एनएपी) 2023-2028 में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है. जून 2023 में शुरू की गई यह योजना प्रशांत द्वीप देश में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा से निपटने के लिए एक व्यापक, समावेशी और साक्ष्य-आधारित नजरिया प्रदान करती है.

ये भी पढ़ें-Kolkata Doctor Rape-Murder Case: आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ मामले में दो एसीपी और एक इंस्पेक्टर निलंबित

समझना होगा हिंसा का मूल कारण

मंत्री ने इसको लेकर आगे कहा कि यह योजना हिंसा के मूल कारणों को दूर करने और समाज के सभी पहलुओं में दीर्घकालिक, सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. पारंपरिक संस्थानों के नेताओं को शामिल करके, यह संवाद महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को रोकने में वास्तविक प्रगति करने के लिए महत्वपूर्ण सामुदायिक हस्तियों के प्रभाव का उपयोग करना चाहता है. उनका कहना है कि अगले कुछ दिनों में होने वाली बातचीत न केवल हिंसा के मूल कारणों को समझने के लिए बल्कि उन गहरे सांस्कृतिक मानदंडों को उजागर करने के लिए भी महत्वपूर्ण है जिन्हें चुनौती दी जानी चाहिए.

बेहतरीन योजना है एनएपी

बता दें कि जून 2023 में फिजी में एनएपी योजना को लांच किया गया था. यह एक बेहतरीन योजना बताई जा रही है जो ओशिनिया क्षेत्र में अपनी तरह की पहली और ऑस्ट्रेलिया के बाद विश्व स्तर पर दूसरी है. यह फिजी में सभी महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा से निपटने के लिए एक व्यापक, समावेशी और साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण प्रदान करता है. तो वहीं मंत्री लिंडा तबुया ने यहां पर लड़कियों के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर कहा कि इस डीप डाइव हाई-लेवल डायलॉग ने पारंपरिक नेताओं, प्रांतीय अध्यक्षों, महिलाओं और युवा नेताओं को एक साथ लाकर चर्चा की है कि पारंपरिक संस्थाओं में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को रोकने में वे कैसे मदद कर सकती हैं. वह कहती हैं कि “यह दिल दहला देने वाला है, यह वास्तव में एक दिल दहला देने वाली वास्तविकता है जिसने हमारी दादी, हमारी चाची, हमारी माताओं, हमारी बहनों और निश्चित रूप से हमारे परिवारों को प्रभावित किया है और प्रभावित करना जारी रखा है. यह अस्वीकार्य है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

9 दिनों में ₹60,000 करोड़ स्वाहा! 4 लाख करोड़ निकाल चुके FIIs, क्या घरेलू निवेशक बचा पाएंगे मार्केट?

भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली ने निवेशकों की…

5 minutes ago

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट: कैटेगरी-वाइज कटऑफ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें नाम

Bihar Police Result: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है.…

17 minutes ago

World Mental Health Day: डिप्रेशन और तनाव को कोसों दूर रखेगा बस रोज का ये छोटा सा नियम

Meditation Benefits: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानिए कैसे नियमित ध्यान आपके मानसिक तनाव को…

32 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में धारा 163 लागू: त्योहारों पर पुलिस का कड़ा पहरा, घर से निकलने से पहले जान लें क्या हैं पाबंदियां

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट…

36 minutes ago

लाहौर बना महिलाओं के लिए ‘डेंजर जोन’: 8 महीने में रेप के 498 मामले दर्ज, हर 6 घंटे में एक महिला शिकार

अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी' की रिपोर्ट के…

49 minutes ago