दुनिया

ब्रिटेन में मिले भारत के दो भगोड़े… विजय माल्या के बेटे की शादी में ललित मोदी शामिल, जमकर हुआ डांस, तस्वीरें वायरल

Lalit Modi in Vijay Mallya Son’s Marriage: धोखाधड़ी करके भारत से भागे दो भगोड़ों (विजय माल्या और ललित मोदी) का मिलन ब्रिटेन में हुआ है. दोनों को एक साथ पार्टी में देखा गया है. दरअसल पूर्व शराब कारोबारी विजय माल्या के बेटे की शादी बीते वीकेंड हुई थी, जिसमें आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी भी शामिल हुए. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इस दौरान कार्यक्रम में तमाम लोग भी शामिल हुए. शादी ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर इलाके में हुई थी.

बता दें कि इस शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. एक तस्वीर में विजय माल्या अपने बेटे को किस करते दिख रहे हैं तो वहीं एक तस्वीर में वह ललित मोदी के साथ हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ललित मोदी ने इस शादी में हिस्सा लेकर दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद भी दिया है.

विजय माल्या के बेटे ने की शादी

भारतीय बैंकों से हजारों करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के बाद से ही विजय माल्या भागा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन में स्थित अपने आलीशान एस्टेट में उसने बेटे सिद्धार्थ माल्या की शादी धूमधाम से जैस्मीन के साथ की है. दोनों ने पहले ईसाई रीति-रिवाज से शादी की और फिर हिन्दू रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लिए हैं. ये शादी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि इस शादी में ललित मोदी ने भी शिरकत की. बताया जा रहा है कि बेटे की शादी में विजय माल्या ने जमकर डांस किया. तो वहीं इस मौके पर सिद्धार्थ की नई नवेली दुल्हनिया जैस्मीन ईसाई धर्म के अनुसार शादी करते समय सफेद रंग का खूबसूरत गाउन में काफी खूबसूरत लग रही हैं. हालांकि हिंदू रीति-रिवाज से शादी करते वक्त उन्होंने लाल रंग का लहंगा पहना था.

ये भी पढ़ें-Maternity Leave: सरोगेसी से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव; मातृत्व अवकाश अब हुआ 180 दिनों का, पिता को भी मिलेगी इतने दिन की छुट्टी

दोनों पर लगा है करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप

मालूम हो कि ललित मोदी पर 753 करोड़ तो वहीं विजय माल्या पर 900 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है. गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ललित मोदी को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल का अध्यक्ष बनाया था. फिलहाल BCCI ने ललित मोदी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप (WSG) के अधिकारियों के साथ मिलकर 753 करोड़ रुपये का घोटाला किया. इस आरोप के बाद BCCI ने ललित मोदी को 2010 में निलंबित कर दिया था और इसी के बाद से वह देश से फरार हैं तो वहीं विजय माल्या पर भी करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगने के बाद वह भी फरार है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

4 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

5 hours ago