दुनिया

इजरायल-फिलिस्तीन के पड़ोसी मुल्क लेबनान में पेजरों में सीरियल ब्लास्ट, 11 की मौत, 4000 लोग घायल, ईरानी राजदूत भी जख्मी

Lebanon Pager explosion : पश्चिम एशिया में इजरायल-फिलिस्तीन के पड़ोसी मुल्क लेबनान में हिजबुल्लाह मेंबर्स के पेजरों (कम्युनिकेशन डिवाइस) में कई सीरियल ब्लास्ट हुए. इन विस्फोटों में 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं, घायलों की तादाद 4 हजार तक बताई जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में हिजबुल्लाह के 8 सदस्य और 1 बच्ची भी शामिल है. अरबियन मीडिया ने बताया कि मंगलवार दोपहर को हुए इन सीरियल ब्लास्ट में ईरानी राजदूत भी घायल हो गए. घायलों में 200 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट से पहले लोगों के पैंट की जेबों से धुआं निकल रहा था.

ब्‍लास्‍ट में इजराइल का हाथ होने का दावा

इन ब्लास्ट का आरोप इजरायल पर है. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि ये हमला इजरायल ने करवाया, जिसमें मुख्यत: हिजबुल्लाह मेंबर्स को निशाना बनाया गया. वहीं, हिजबुल्लाह ने भी कहा कि हम इस हमले के लिए ‘दुश्मन’ इजरायल को जिम्मेदार मानते हैं. हम इसका हिसाब चुकता करेंगे.

स्कूटी पर बैठा युवक पैंट की जेब में पेजर ब्लास्ट होने से घायल हो गया.

घायल लोग अलग-अलग अस्‍पतालों में भर्ती

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबैद ने बताया कि घायलों की संख्‍या हजारों में हैं. उन घायलों में लगभग 200 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उन्‍होंने कहा कि घायलों को लेबनान की राजधानी बेरूत और उसके दक्षिणी उपनगरों में स्थित दहिह के अस्पतालों में ले जाया गया है.

इजरायली सेना ने बैटरियों को निशाना बनाया

लेबनान के अल-जदीद टीवी चैनल ने इजरायली सेना पर इन पेजर की बैटरियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया, जिसके कारण विस्फोट हुए. स्थानीय मीडिया के अनुसार, हिजबुल्लाह की सक्षम एजेंसियां ​​वर्तमान में एक साथ हुए इन विस्फोटों के कारणों का पता लगाने के लिए “व्यापक सुरक्षा और वैज्ञानिक जांच” कर रही हैं.

पेजर एक वायरलेस डिवाइस होता है, जिसका इस्तेमाल संदेश भेजने और प्राप्त करने के लिए किया जाता है. यह आमतौर पर छोटे स्क्रीन और लिमिटेड कीपैड के साथ आता है. इसकी मदद से संदेश या अलर्ट्स को जल्दी प्राप्त किया जा सकता है.

लेबनानी मीडिया के अनुसार, “उत्तर-पूर्वी लेबनान के बालबेक जिले में एक साथ हुए इन विस्फोटों में एक युवा लड़की की भी मौत हुई है.” यह भी बताया गया कि लेबनान में सैकड़ों पेजरों में विस्फोट होने से हिज़्बुल्लाह के शीर्ष नेता और उनके सलाहकार घायल हो गए.

यह भी पढ़िए: हिजबुल्लाह ने इजरायल के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, कई बस्तियों पर दागे रॉकेट

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

12 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

27 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

59 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

59 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 hour ago