पीएम मोदी . (फोटो @BJP4India)
Jammu kashmir news: चुनावी राज्य जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी की ‘विश्वकर्मा योजना’ का एक साल पूरा हो गया है. वहां आज 10 साल बाद विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो रहा है. पीएम मोदी ने लोगों से मतदान की अपील की है. वहीं, इस बीच ‘विश्वकर्मा योजना’ की एक लाभार्थी ने पीएम मोदी की प्रशंसा की. उसने ‘विश्वकर्मा योजना’ के एक साल पूरे होने पर कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं से हमें काफी फायदा हुआ है.
जम्मू की रहने वाली रजनी देवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी ‘विश्वकर्मा योजना’ की लाभार्थी हैं. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना का बहुत लाभ उनको मिल रहा है. सिलाई का काम करने वाली रजनी देवी ने पहले तो पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र की कामना की. फिर उन्होंने कहा, “विश्वकर्मा योजना से हमें लाभ मिला है. मैं लंबे समय से सिलाई का काम करती आई हूं, लेकिन अब इस योजना से हमें और अधिक लाभ मिल रहा है.”
उन्होंने आगे कहा, “मैं काफी समय से ‘विश्वकर्मा योजना’ का लाभ उठा रही हूं. इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने ऐसी योजनाएं शुरू नहीं की थीं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही हमें यह लाभ मिलना शुरू हुआ है और हम इस सहयोग से संतुष्ट हैं.”
लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करें: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह जम्मू-कश्मीर चुनाव में लोगों से मतदान करने की अपील की. उन्होंने ट्वीट करके कहा— लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करें. मतदान अवश्य करें.
8 अक्टूबर को घोषित होंगे चुनाव के नतीजे
बता दें कि चुनावी राज्य जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है. इसके बाद दूसरे चरण की वोटिंग 25 सितंबर और तीसरे चरण की वोटिंग 1 अक्टूबर को होनी है. सभी 90 विधानसभा सीटों के नतीजे एक साथ 8 अक्टूबर को सामने आएंगे.
पीएम मोदी ने शुरू की थी ‘विश्वकर्मा योजना’
बता दें कि ‘विश्वकर्मा योजना’ पीएम मोदी ने शुरू की थी. इस योजना का उद्देश्य उन शिल्पकारों की मदद करना है, जो पारंपरिक हुनर से अपना जीवन यापन करते हैं. इसके अंतर्गत लोहार, कुम्हार, बढ़ाई, नाई जैसे अन्य अन्य लोग जो हस्तकला और शिल्पकला से अपना जीवन यापन करते हैं, उनको वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. ‘विश्वकर्मा योजना’ के अंतर्गत एक लाख रुपये तक के ऋण का प्रावधान है और सही तरीके से भुगतान करने पर आगे लाभार्थी को दो लाख रुपये तक का लोन प्रदान किया जाता है.
– भारत एक्सप्रेस
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और AISA नेता नेहा बोरा की वायरल हो रही आपत्तिजनक…
PF New Rules: पीएफ नियमों में बड़े बदलाव के तहत वेतन सीमा बढ़ाकर 25,000 रुपये…
पूरे देश में मंगलवार को बड़े धूमधाम से विजयादशमी मनाई जा रही है. इस अवसर…
UGC NET Exam: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई…
कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी अश्विनी ने प्रेमी आनंद और साथियों…