Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

इजरायल-फिलिस्तीन के पड़ोसी मुल्क लेबनान में पेजरों में सीरियल ब्लास्ट, 11 की मौत, 4000 लोग घायल, ईरानी राजदूत भी जख्मी

Lebanon Pager Blast : लेबनान में संचार के लिए इस्तेमाल किए जा रहे सैकड़ों पेजरों में एक साथ विस्फोट होने से तहलका मच गया. इन विस्‍फोटों में कइयों की जान चली गई, हजारों लोग घायल हो गए. घायलों में 200 की स्थिति गंभीर है.

Lebanon Pager explosion

लेबनान में कई जगहों पर एक साथ लोगों के पेजर में विस्फोट हुआ. जिसमें हजारों लोग घायल हुए.

Lebanon Pager explosion : पश्चिम एशिया में इजरायल-फिलिस्तीन के पड़ोसी मुल्क लेबनान में हिजबुल्लाह मेंबर्स के पेजरों (कम्युनिकेशन डिवाइस) में कई सीरियल ब्लास्ट हुए. इन विस्फोटों में 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं, घायलों की तादाद 4 हजार तक बताई जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में हिजबुल्लाह के 8 सदस्य और 1 बच्ची भी शामिल है. अरबियन मीडिया ने बताया कि मंगलवार दोपहर को हुए इन सीरियल ब्लास्ट में ईरानी राजदूत भी घायल हो गए. घायलों में 200 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

lebanon pager blast
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट से पहले लोगों के पैंट की जेबों से धुआं निकल रहा था.

ब्‍लास्‍ट में इजराइल का हाथ होने का दावा

इन ब्लास्ट का आरोप इजरायल पर है. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि ये हमला इजरायल ने करवाया, जिसमें मुख्यत: हिजबुल्लाह मेंबर्स को निशाना बनाया गया. वहीं, हिजबुल्लाह ने भी कहा कि हम इस हमले के लिए ‘दुश्मन’ इजरायल को जिम्मेदार मानते हैं. हम इसका हिसाब चुकता करेंगे.

स्कूटी पर बैठा युवक पैंट की जेब में पेजर ब्लास्ट होने से घायल हो गया.
स्कूटी पर बैठा युवक पैंट की जेब में पेजर ब्लास्ट होने से घायल हो गया.

घायल लोग अलग-अलग अस्‍पतालों में भर्ती

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबैद ने बताया कि घायलों की संख्‍या हजारों में हैं. उन घायलों में लगभग 200 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उन्‍होंने कहा कि घायलों को लेबनान की राजधानी बेरूत और उसके दक्षिणी उपनगरों में स्थित दहिह के अस्पतालों में ले जाया गया है.

इजरायली सेना ने बैटरियों को निशाना बनाया

लेबनान के अल-जदीद टीवी चैनल ने इजरायली सेना पर इन पेजर की बैटरियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया, जिसके कारण विस्फोट हुए. स्थानीय मीडिया के अनुसार, हिजबुल्लाह की सक्षम एजेंसियां ​​वर्तमान में एक साथ हुए इन विस्फोटों के कारणों का पता लगाने के लिए “व्यापक सुरक्षा और वैज्ञानिक जांच” कर रही हैं.

lebanon-pager-blasts
पेजर एक वायरलेस डिवाइस होता है, जिसका इस्तेमाल संदेश भेजने और प्राप्त करने के लिए किया जाता है. यह आमतौर पर छोटे स्क्रीन और लिमिटेड कीपैड के साथ आता है. इसकी मदद से संदेश या अलर्ट्स को जल्दी प्राप्त किया जा सकता है.

लेबनानी मीडिया के अनुसार, “उत्तर-पूर्वी लेबनान के बालबेक जिले में एक साथ हुए इन विस्फोटों में एक युवा लड़की की भी मौत हुई है.” यह भी बताया गया कि लेबनान में सैकड़ों पेजरों में विस्फोट होने से हिज़्बुल्लाह के शीर्ष नेता और उनके सलाहकार घायल हो गए.

यह भी पढ़िए: हिजबुल्लाह ने इजरायल के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, कई बस्तियों पर दागे रॉकेट

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital