Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हिजबुल्लाह ने इजरायल के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, कई बस्तियों पर दागे रॉकेट

Hezbollah Attacks Israel: हिजबुल्लाह ने एक बयान में बताया कि उसने दक्षिणी लेबनान में हुए इजरायल के हमलों के जवाब में उत्तरी इजरायल में कई बस्तियों पर रॉकेट दागे हैं. 

Hezbollah Attacks Israel

हिजबुल्लाह का इजरायल पर हमला.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Hezbollah Attacks Israel: हिजबुल्लाह ने एक बार फिर इजरायल के कई जगहों को निशाना बनाया है. हिजबुल्लाह ने एक बयान में बताया कि उसने दक्षिणी लेबनान में हुए इजरायल के हमलों के जवाब में उत्तरी इजरायल में कई बस्तियों पर रॉकेट दागे हैं. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, लेबनान के सशस्त्र समूह ने शनिवार को तीन अलग-अलग बयान जारी किए. उन्होंने इन बयानों में बताया कि उसने माउंट नेरिया स्थित इजरायल के सैन्य ठिकानों पर रॉकेट दागे. इसके अलावा मनोट बस्ती में इजरायली सैनिकों पर रॉकेटों से हमला किया. यही नहीं, लेबनान के बेका क्षेत्र में एक इजरायली ड्रोन को मार गिराया है.

आर्टिलरी शेल और रॉकेटों से हमला

उन्होंने बयान में आगे कहा, “उसने मिशर बेस में मुख्य खुफिया मुख्यालय के अलावा मिसगाव अम, अल-आलम, समाका और हदाब यारून पर आर्टिलरी शेल और रॉकेटों से हमला किया.”

लेबनान के सैन्य सूत्रों ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि लेबनानी सेना ने शनिवार को दक्षिणी लेबनान से उत्तरी इजरायल में हुए सतह से सतह पर मार करने वाली 40 मिसाइलों की लॉन्चिंग पर निगरानी रखी. इनमें से कुछ मिसाइलों को इजरायल ने रोक लिया था, लेकिन कुछ मिसाइलें दक्षिण-पूर्वी लेबनान के हवाई क्षेत्र में फट गईं.

लेबनानी नागरिक रक्षा के तीन कर्मियों की मौत

सूत्रों के अनुसार, दक्षिणी लेबनान पर हुए इजरायल के ड्रोन हमले में लेबनानी नागरिक रक्षा के तीन कर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. सूत्रों ने यह भी कहा कि इजरायली युद्धक विमानों और ड्रोन ने दक्षिणी लेबनान के चार सीमावर्ती शहरों और गांवों पर शनिवार को बड़ी तादाद में निशाना बनाया. इन हमलों से कई क्षेत्रों को भारी नुकसान पहुंचा है.

ज्ञात हो कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर बड़े पैमाने पर हमले किए थे. इन हमलों के जवाब में इजरायल ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया. इजरायली सैन्य कार्रवाई के बाद हिजबुल्लाह ने हमास के समर्थन में हमले किए. 8 अक्टूबर 2023 के बाद से लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital