चुनाव

Jammu Kashmir Election : 24 सीटों पर पहले चरण का मतदान खत्म, 219 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में आज 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है. ये वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई थी. इसमें 23.27 लाख वोटर्स शामिल हुए. चुनाव आयोग की ओर से बताया गया था कि देश के अलग-अलग राज्यों में रह रहे 35 हजार से ज्यादा विस्थापित कश्मीरी पंडित भी इस बार वोट डाल सकेंगे. ऐसे वोटरों के लिए राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 स्पेशल बूथ बनाए गए थे.

8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे चुनाव नतीजे 

बता दें कि फर्स्ट फेज की 24 में से 8 सीटें जम्मू डिवीजन और 16 सीटें कश्मीर घाटी में हैं. सबसे ज्यादा 7 सीटें अनंतनाग और सबसे कम 2-2 सीटें शोपियां और रामबन जिले की हैं. फर्स्ट फेज की वोटिंग के बाद 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को भी वोट डाले जाएंगे. उसके बाद अंत में चुनाव नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

आज कुल 219 उम्‍मीदवार मैदान में, 9 महिलाएं

जम्मू-कश्मीर चुनाव के फर्स्ट फेज में जम्मू कश्मीर के कुल 219 उम्‍मीदवार मैदान में हैं. इनमें 9 महिलाएं और 92 निर्दलीय उम्मीदवार हैं. आयोग के मुताबिक, 110 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जबकि 36 पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं.

फर्स्‍ट फेज में मुफ्ती परिवार का गढ़ रही बिजबेहरा सीट भी है. यहां PDP चीफ महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा पहली बार चुनाव लड़ रही हैं. महबूबा और उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद CM रह चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में छूटा 5 लाख क्यूसेक पानी, गोपालगंज के दियारा में घुसा सैलाब

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा…

1 minute ago

‘न पोकलेन, न बुलडोजर’: उज्जैन में मुस्लिम समाज खुद हटा शाही मस्जिद का हिस्सा, छावनी बना इलाका

Ujjain Shahi Masjid Update: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा…

3 minutes ago

‘न तटबंध सुरक्षित, न किसानों का भविष्य’, पप्पू यादव ने बाढ़ और तबाही के बीच सरकार-प्रशासन को घेरा

बगहा में चंपारण तटबंध के तीन जगहों पर टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो…

4 minutes ago

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…

22 minutes ago

Meerut Fake Stamp Scam: 997 बैनामों में लगे थे 1577 फर्जी स्टांप, पुलिस ने कुर्क की आरोपी की संपत्ति; EOW भी कर रही जांच

मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…

23 minutes ago

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दायर की हस्तक्षेप याचिका

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अभिव्यक्ति की आजादी और विधायी विशेषाधिकारों के संतुलन से जुड़े मामले…

25 minutes ago