दुनिया

PM Modi UAE Visit: यूएई पहुंचकर बोले पीएम मोदी- ऐसा लगता है मैं अपने घर में आया हूं

PM Modi UAE Visit: पीएम मोदी दो दिवसीय यूएई दौरे पर आज पहुंचे हैं. जहां उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये भी खुशी की बात है कि आज हम द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर कर रहे हैं… मेरा मानना है कि ये G20 देशों के लिए बड़ी खबर होगी कि भारत और UAE इस महत्वपूर्ण दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.”

मंदिर का निर्माण आपके सहयोग के बिना संभव नहीं था- PM

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “यहां बीएपीएस (बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था) मंदिर का निर्माण आपके सहयोग के बिना संभव नहीं होता…” बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (14 फरवरी) मंदिर का उद्घाटन करेंगे.

UPI RuPay कार्ड सेवा की शुरुआत

इस दौरान पीएम मोदी और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अबू धाबी में UPI RuPay कार्ड सेवा की शुरुआत की.

यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “मेरा निमंत्रण स्वीकार करने और वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के लिए मेरे गृह राज्य गुजरात आने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं. आपने इस आयोजन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और दुनिया में इसकी प्रतिष्ठा बढ़ी है.”

इससे पहले यूएई पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान गले मिले. पीएम मोदी के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.

संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में भारतीय प्रवासी की सदस्य रश्मी भंसाली ने कहा, “यह हमारे लिए श्रद्धा का विषय है कि यहां एक मंदिर का उद्घाटन हो रहा है. मोदीजी आज यहां आ रहे हैं. ऐसा लगता है जैसे आज हमारा सपना सच हो गया है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

2 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

2 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

3 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

3 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

3 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

3 hours ago