लाइफस्टाइल

अगर आप भी लैपटॉप गोद में रखकर करते हैं इस्तेमाल? हो सकती है ये खतरनाक बीमारी, इन चीजों का रखें ध्यान

Laptop Tips: आजकल जब सब कुछ डिजिटल हो गया है. ज्यादातर लोग लैपटॉप पर काम करने लगे हैं. अगर काम घर से हो तो गोद में लैपटॉप रखकर चलाना बहुत ही आम बात हो गई है, हर दूसरा व्यक्ति आपको घर में बेड पर बैठकर आराम से काम करते वक्त गोद में लैपटॉप के साथ नजर आ जाएगा. मगर क्या आप जानती हैं कि गोद में लैपटॉप रखकर काम करना भी आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है? यकीनन आपने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया होगा, लेकिन गोद में लैपटॉप लेकर काम करना भी आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है. जानते हैं कैसे?

लैपटॉप से निकलती हैं इलैक्ट्रॉमेग्नेटिक रेडिएशन्स

बता दें कि लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय उसमें से इलैक्ट्रॉमेग्नेटिक रेडिएशन्स निकलती हैं. हालांकि, लैपटॉप से जो रेडिएशन्स निकलती हैं वो वाई-फाई और ब्लूटूथ की तुलना में कम होती हैं. लेकिन जब आप इसे अपनी गोद में रखते हैं तो यह रेडिएशन सीधे बॉडी के कॉन्टैक्ट में आ जाती है. इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है.

इस तरह से शरीर नुकसान पहुंचा सकता है

आपको लग सकता है कि लैपटॉप क्या ही नुकसान पहुंचाएगा, मगर आपका ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है. यह वायरलेस इंटरनेट सिग्नल (microwaves) प्राप्त करता है और ईएमएफ (Electric and magnetic fields) को रेडिएट करता है. इसलिए अगर गोद में रख कर लैपटॉप का इस्तेमाल कर रही हैं, तो आपके रिप्रोडक्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है और आपके एग्स भी डैमेज हो सकते हैं. दूसरी ओर यह पुरुषों में भी शुक्राणुओं की संख्या को प्रभावित कर सकता है.

पीठ और गर्दन में हो सकता है खतरनाक दर्द

हाल ही में हुए एक अध्ययन में पाया गया कि लैपटॉप को अपनी गोद में रखने से गर्दन और पीठ में दर्द हो सकता है. इसलिए लैपटॉप को एक टेबल पर रखें या आप चाहें तो, एक स्टैंडिंग डेस्क का उपयोग कर सकती हैं, जो आपके बॉडी पॉस्चर के लिए बेहतर है.

इससे आंखों की समस्या हो सकती है

कई बार ऐसा भी हुआ होगा जब आपने आराम से और बिस्तर पर टाइप करते हुए अपने लैपटॉप को अपनी गोद में रखा होगा. स्क्रीन से निकलने वाली रेज़ आंखों को नुकसान पहुंचाती हैं और मेलाटोनिन रिलीज को दबा सकती हैं. जिससे आपको नींद में परेशानी महसूस होने लगती है.

कुछ प्रकार के कैंसर हो सकते हैं

यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल बेसल के शोध में सामने आया कि आपकी गोद में रखा हुआ हीटेड लैपटॉप, आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है. जिससे त्वचा का कैंसर भी विकसित हो सकता है. चूंकि लोग अपने प्रजनन अंगों के पास लैपटॉप रखते हैं, यह प्रोस्टेट और ओवेरियन कैंसर का कारण बन सकता है.

स्किन को भी जला सकता है

यदि आपको भी अपनी गोद में लैपटॉप रखकर काम करने की आदत है तो, संभल जाइए! नहीं तो आप आप “टोस्टेड स्किन सिंड्रोम” विकसित कर सकती हैं. एक मेडिकल रिपोर्ट में पाया गया है कि लंबे समय तक त्वचा के बगल में लैपटॉप जैसे उपकरणों को रखने से असामान्य दिखने वाली त्वचा की स्थिति या लंबे समय तक गर्मी के संपर्क में रहने के कारण दाने हो सकते हैं.

जरूर ध्यान दें

अगर आप लोग भी बीमारियों से बचना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे बेस्ट यही है कि आप लैपटॉप को टेबल पर रखकर ही चलाएं. आंखों की देखभाल के लिए हर 20-30 मिनट में ब्रेक लें और अपनी आंखों को आराम दें. इन टिप्स को फॉलो कर आप गोद में लैपटॉप रखकर चलाने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

2 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

16 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

17 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

19 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

24 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

38 minutes ago