काठमांडू में प्लेन क्रैश (फोटो द काठमांडू पोस्ट).
काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) पर बुधवार को 19 लोगों को ले जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें विमान के पायलट के अलावा सभी लोगों की मौत हो गई. ये सभी सौर्य एयरलाइंस कंपनी के स्टाफ थे, 21 साल पुराने इस विमान को मरम्मत के लिए ले जाया जा रहा था. तभी ये हादसा हो गया.
त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई, जब सौर्य एयरलाइंस का पोखरा जाने वाला विमान रनवे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
यह भी पढ़ें- ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी की यात्रा से भारत-ब्रिटेन संबंधों में मजबूती आने की उम्मीद
नेपाल पुलिस और नेपाली सेना सहित अग्निशमन दल और सुरक्षाकर्मी बचाव अभियान चला रहे हैं. पुलिस के अनुसार, विमान के कैप्टन मनीष शाक्य को मलबे से बचा लिया गया है और इलाज के लिए सिनामंगल के केएमसी अस्पताल ले जाया गया.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…