दुनिया

Malaysia Plane Crash: मलेशिया में एक्सप्रेसवे पर लैंड करते वक्त क्रैश हुआ विमान, 10 लोगों की मौत

Malaysia Plane Crash: मलेशिया से एक बुरी खबर है. यहां एक चार्टर विमान गुरुवार को दुर्घटना का शिकार हो गया. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. कुआलालंपुर के उत्तर में विमान एक एक्सप्रेसवे पर लैंड कर रहा था, उसी दौरान विमान क्रैश (Crash Landing) हो गया.

मलेशिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने एक बयान में बताया, “छह यात्रियों और दो उड़ान चालक दल को लेकर विमान लंगकावी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ और सुल्तान अब्दुल अजीज शाह हवाई अड्डे की ओर जा रहा था. विमान का सुबांग एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर से पहला संपर्क दोपहर 2.47 बजे हुआ. दोपहर 2:48 बजे लैंडिंग की मंजूरी दी गई. कंट्रोल टॉवर ने दुर्घटनास्थल से धुआं निकलते देखा गया.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्सप्रेसवे पर लैंडिंग के दौरान विमान एक कार और एक मोटरसाइकिल से टकरा गया और हादसा हो गया. इसके बाद तुरंत बचाव दल पहुंचा और आग पर काबू पाने की कोशिश की. इसके बाद फॉरेंसिंक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा करने शुरू कर दिए और शवों के शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू हो गई.

इसे भी पढ़ें: Pakistan Church Fire: पाकिस्तान में मुस्लिम कट्टरपंथियों ने फूंक डाला चर्च, ईसाई परिवार पर बेअदबी का आरोप, खौफ में अल्पसंख्यक

मलेशियाई मीडिया से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो काफी डरावनी हैं. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे विमान से आग निकलता है और पल भर में खाक हो जाता है.

Amrit Tiwari

Editor (Digital)

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

49 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

1 hour ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

1 hour ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

1 hour ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

2 hours ago