दुनिया

Maldives Elections: मालदीव संसदीय चुनावों में मुइज्जू को बहुमत, मुख्य विपक्षी पार्टी MDP महज इतनी सीटें जीतीं

Maldives Elections Result: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की पार्टी पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (PMC) ने रविवार (21 अप्रैल) को हुए इस द्वीपीय राष्ट्र के संसदीय चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है. पीएनसी, जिसने मालदीव की संसद मजलिस की 93 सीटों में से 90 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 60 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की है. यह सदन में दो तिहाई बहुमत से भी ज्यादा है.

यह परिणाम भारत विरोधी माने जाने वाले राष्ट्रपति मुइज्जू को संसद के माध्यम से नीतियों को आगे बढ़ाने में सक्षम बनाएगा. सीटों की संख्या भारत के लिए चिंता का कारण है, जो पिछले साल राष्ट्रपति मुइज्जू के शीर्ष पद के लिए चुने जाने के बाद से मालदीव का बीजिंग की ओर झुकाव देख रही है.

चुनाव आयोग (ईसी) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार शाम 5:00 बजे तक 207,693 लोगों ने मतदान किया, जिससे 72.96 प्रतिशत मतदान हुआ. इसमें 104,826 पुरुष और 102,867 महिलाएं शामिल हैं. बता दें कि कुल 368 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 130 स्वतंत्र उम्मीदवार, जम्हूरी पार्टी (जेपी) के 10 उम्मीदवार, डेमोक्रेट्स के 39 उम्मीदवार, मालदीव डेवलपमेंट अलायंस (एमडीए) के 4, अधालथ पार्टी (एपी) के 4 और मालदीव नेशनल पार्टी (एमएनपी) के 4 उम्मीदवार शामिल थे.

पीएनसी ने 60 से अधिक सीटें हासिल कीं

पीएनसी, जिसने मालदीव की संसद मजलिस की 93 सीटों में से 90 सीटों पर चुनाव लड़ा था, ने 86 सीटों (जिनके परिणाम घोषित हो गए हैं) में से 66 सीटों पर जीत हासिल की है. यह सदन में दो तिहाई बहुमत से भी ज्यादा है. मुख्य विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) ने 89 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव लड़ा.

एमएनपी और एपी का नहीं खुला खाता

रुझानों के अनुसार, मुइज्जू के नेतृत्व वाली पीएनसी के बाद मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) को 12 सीटें मिलीं और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 10 सीटें जीतीं. मालदीव डेवलपमेंट अलायंस (एमडीए) और जम्हूरी पार्टी (जेपी) को एक-एक सीट मिली. डेमोक्रेट्स, मालदीव नेशनल पार्टी (एमएनपी) और अधालथ पार्टी (एपी) ने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है. रिपोर्ट के अनुसार, संसदीय चुनाव में केवल तीन महिला उम्मीदवारों ने सीटें जीती हैं.

ये तीनों उम्मीदवार पीएनसी से हैं, पार्टी से सभी महिला उम्मीदवार चुनाव जीत चुकी हैं. जिसमें नीलांधू निर्वाचन क्षेत्र के लिए फातिमथ सौदा, सेंट्रल माफन्नू निर्वाचन क्षेत्र के लिए अस्मा रशीद और हुरा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अनारा नईम का नाम शामिल है. जानकारी रहे कि 2019 के चुनावों में, तत्कालीन सत्तारूढ़ एमडीपी ने 64 सीटों के साथ सर्वोच्च बहुमत हासिल किया, जबकि तत्कालीन विपक्षी पीपीएम-पीएनसी गठबंधन ने सिर्फ आठ सीटें जीतीं.

मुख्य विपक्षी पार्टी एमडीपी को बड़ा नुकसान

रविवार (21 अप्रैल) को हुए चुनाव में, मुख्य सत्तारूढ़ पीएनसी ने मालदीव के सभी शहरों को सुरक्षित कर लिया, जिससे मुख्य विपक्षी एमडीपी को बड़ा नुकसान हुआ, जिसका पिछले चुनावों में शहरों पर दबदबा था. प्रारंभिक नतीजे बताते हैं कि पीएनसी ने माले सिटी, अड्डू सिटी और फुवहुमुल्लाह सिटी में अधिकांश सीटें हासिल कीं. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद द्वारा स्थापित डेमोक्रेट और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम द्वारा समर्थित उम्मीदवारों ने कोई सीट हासिल नहीं की है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

24 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

47 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

59 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

1 hour ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

1 hour ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

1 hour ago