दुनिया

Pakistan के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर जोरदार धमाका, 20 से ज्यादा लोगों की मौत

Quetta Railway Station Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे स्टेशन पर एक जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए. क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एसएसपी मोहम्मद बलूच ने बताया कि इस घटना में 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के आने से पहले धमाका

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह धमाका रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में हुआ, ठीक उसी समय जब प्लेटफॉर्म पर एक ट्रेन आने वाली थी. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जाफर एक्सप्रेस को सुबह 9 बजे पेशावर के लिए रवाना होना था. स्टेशन पर बड़ी भीड़ होने की वजह से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. BLA के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी सेना की एक यूनिट को निशाना बनाया, जो इन्फैंट्री स्कूल से कोर्स पूरा कर लौट रही थी. इस हमले को BLA की मजीद ब्रिगेड ने अंजाम दिया. उन्होंने जल्द ही इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देने का भी आश्वासन दिया है.

धमाके की जांच जारी

क्वेटा के एसएसपी मोहम्मद बलूच का कहना है कि यह धमाका आत्मघाती हो सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए जांच की जा रही है. वहीं, बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच चुके हैं और बम निरोधक दस्ते को भी तैनात कर दिया गया है. शाहिद रिंद ने यह भी बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

अस्पतालों में इमरजेंसी लागू

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, क्वेटा के अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता दी जा रही है. घटनास्थल की फुटेज में प्लेटफॉर्म पर मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है. धमाके के समय प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन पेशावर जाने के लिए तैयार थी.


ये भी पढ़ें- तसलीमा नसरीन का दावा, बांग्लादेश के चटगांव में इस्कॉन को निशाना बनाने की रची जा रही साजिश


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

8 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

14 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

29 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

34 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

41 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

1 hour ago