भारत और पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच तनाव एक बार फिर सतह पर है. ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद पाकिस्तान (Pakistan) अब भी अपने घावों को भूल नहीं पाया है और अपनी नाराजगी जताने के लिए हर मुमकिन कदम उठा रहा है. इसी कड़ी में बुधवार को पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश की पाबंदी 23 सितंबर तक बढ़ा दी है.
पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण ने जारी किया नया नियम
पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण ने नया नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी कर साफ किया कि भारत की किसी भी एयरलाइन या भारत के स्वामित्व वाले सैन्य और नागरिक विमान को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी जाएगी. यह प्रतिबंध पहले 23 अप्रैल को लगाया गया था. जब पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव बढ़ गया था.
कब शुरू हुआ था ऑपरेशन सिंदूर
भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और POK में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी हमले किए लेकिन भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. चार दिन चले इस संघर्ष के बाद भले ही सीजफायर हो गया हो लेकिन पाकिस्तान ने हवाई क्षेत्र से पाबंदी हटाने से इनकार कर दिया.
भारत-पाक संबंधों में सुधार की बात
दिलचस्प बात यह है कि एक तरफ पाकिस्तान के सहयोगी चीन भारत-पाक (India-Pakistan) संबंधों में सुधार की बात कर रहा है और मध्यस्थता की पेशकश भी कर चुका है. वहीं पाकिस्तान का यह कदम किसी भी संभावित बातचीत को प्रभावित कर सकता है. यह दोहरी नीति भारत के लिए चिंता का विषय बन सकती है.
इसे भी पढ़ें-विदेश मंत्री जयशंकर ने रूस के विद्वानों संग की बातचीत, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा
पाकिस्तान का यह रवैया दिखाता है कि वह सैन्य लड़ाई में भले ही भारत का बराबरी नहीं कर पाएगा लेकिन कूटनीतिक और स्तर पर अपनी नाराजगी जताने से पीछे नहीं हट रहा है. ऐसे में भारत को भी रणनीतिक रूप से सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



