Money Rain in Cech Republic: आज के वक्त में पैसा लोगों के लिए सबसे ज्यादा कीमती होता है, जिसे कमाने के लिए लोग दिन रात मेहनत मशक्कत करते रहते हैं लेकिन क्या आपने सोचा है कि यहीं पैसा अगर आसमान से गिरने लगे तो क्या हो. कुछ ऐसा ही अब हो भी गया है. अचानक आसमान से पैसों की बारिश होने लगी, नतीजा ये कि लोगों के बीच इस पैसे को लूटने के लिए भगदड़ मच गई. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, चेक रिपब्लिक के जाने-माने शख्स और टेलीविजन होस्ट कामिल बार्टोशेक ने हेलीकॉप्टर से करोड़ों रुपयों की बरसात की है. कामिल ने शुरू में एक प्रतियोगिता के माध्यम से एक भाग्यशाली विजेता को सारा पैसा देने का प्लान बनाया था. ऐसे में वह लकी शख्स बनने के लिए प्रतिभागियों के लिए चुनौती पैसे खोजने के लिए काज़मा की फिल्म ‘वनमैनशो: द मूवी’ में छिपे एक कोड को समझने की थी. इस कोड को कोई भी नहीं समझ सका.
ऐसे में काजमा को पैसा भी देना था तो उन्होंने दूसरा जुगाड़ निकाला. काजमा ने एक वैकल्पिक रणनीति तैयार की. उन्होंने प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कराने वाले सभी प्रतियोगियों के बीच पैसे वितरित करने का निर्णय लिया. रविवार की सुबह, उन्होंने एक ईमेल भेजा जिसमें उस स्थान के बारे में एन्क्रिप्टेड डिटेल्स था जहां वह पैसे मिलेंगे.
इसके बाद काजमा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो पोस्ट किया और इसे दुनिया की पहली वास्तविक “पैसे की बारिश” करार दिया. उन्होंने गर्व से घोषणा की कि चेक गणराज्य में एक हेलीकॉप्टर से बिना किसी चोट या मृत्यु के दस लाख डॉलर (8 करोड़, 32 लाख रुपये) गिराए गए थे.
काजमा ने पहली ही बता दिया था कि वे दस लाख डॉलर से भरा कंटेनर ले जाने वाला एक मालवाहक हेलीकॉप्टर चेक रिपब्लिक में उड़ान भरेगा और इस कंटेनर में नीचे एक बड़ा दरवाजा था जो अचानक खुल जाता था और पैसा देश भर में कहीं निकलता है. इसी को जब हवा में खोला गया था तो वो जनता के लिए पैसों की बारिश होने लगी थी.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…
INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…