बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
मध्य प्रदेश में अगले महीने विधानसभा चुनाव होगा. निशा बांगरे ने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली है.
Nisha Bangre in MP Election 2023: मध्य प्रदेश के छतरपुर की एसडीएम (सीनियर डेप्युटी कलेक्टर) निशा बांगरे एक बार फिर चर्चा में हैं. निशा बांगरे का कहना है कि वह जनता की सेवा करने के लिए चुनावी मैदान में उतरी हैं. उन्हें कांग्रेस से टिकट मिलने की बात कही जा रही थी, हालांकि अब उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है. दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने आज दो टूक यह कह दिया, कि निशा बांगरे चुनाव नहीं लड़ेंगी.
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को मानसरोवर कॉम्प्लेक्स में आमसभा को संबोधित किया. इस दौरान कमलनाथ ने निशा बांगरे का जिक्र किया. कमलनाथ ने कहा- ”निशा बांगरे आप चिंता मत कीजिएगा. हम आपसे मध्य प्रदेश की सेवा कराएंगे. आप एक मिसाल बनेंगी, कोई बात नहीं कि आप चुनाव नहीं लड़ रही हो. आपकी सेवा की आवश्यकता पूरे प्रदेश को है. आप जनता की सेवा करती रहेंगी.”
कमलनाथ का यह बयान आने के बाद अब यह साफ हो गया है कि निशा बांगरे के चुनाव लड़ने की इच्छा पर पानी फिर गया है. निशा बांगरे आमला से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थी. इसे लेकर उन्होंने डेप्युटी कलेक्टर पद से इस्तीफा दिया था. मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया. जिसके बाद निशा अदालत जा पहुंचीं, तब जाकर उनका इस्तीफा मंजूर हुआ. उसके बाद यह खबर आई कि कांग्रेस ने आमला ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है और वो नाम निशा बांगरे का नहीं है.
यह भी पढ़िए: आजम तो बस बहाना, असल में एक तीर से दो निशाना…सपा की सियासत में सेंध लगाने की तैयारी में कांग्रेस?
निशा बांगरे ने आज 26 अक्टूबर, गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली. हालांकि, उनके बैतूल जिले की आमला सीट से चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच निशा बांगरे ने मंच से यह घोषणा की कि मैं अब जीवनभर कांग्रेस में रहूंगी. वहीं, कमलनाथ ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि हमें निशा बारंगे जैसी और भी महिलाओं को सामने लाना है.
— भारत एक्सप्रेस
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…