दुनिया

PM Modi संबोधन के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजी नामीबिया की संसद, सांसदों ने खड़े होकर किया सम्मान

अपने 5 देशों के दौरे आखिरी पड़ाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को नमीबिया पहुंचे. यहां पीएम मोदी का 21 तोपों से शानदार स्वागत किया गया. इसके अलावा नमीबिया ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी नवाज़ा.

प्रधानमंत्री मोदी ने नमीबिया दौरे पर संसद को संबोधित किया, जहां पीएम मोदी की प्रशंसा में पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से  गूंज उठा. नमीबिया सांसदों ने पीएम मोदी के सम्मान में खड़े होकर लगातार तालियां बजाई.

नामीबियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के संविधान लोगों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय को बनाए रखने के लिए मार्गदर्शन करते हैं.

पीएम मोदी ने कहा,


लोकतंत्र के मंदिर, इस प्रतिष्ठित सदन को संबोधित करना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है. मुझे यह सम्मान देने के लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं. मैं आपके सामने लोकतंत्र की जननी के प्रतिनिधि के रूप में खड़ा हूं और मैं अपने साथ भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं लाया हूं. भारत और नामीबिया में बहुत कुछ समान है. हम दोनों ने औपनिवेशिक शासन से लड़ाई लड़ी. हम दोनों सम्मान और स्वतंत्रता को महत्व देते हैं. हमारा संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय को बनाए रखने के लिए मार्गदर्शन करता है. हम ग्लोबल साउथ का हिस्सा हैं और हमारे लोग आशा और सपने साझा करते हैं.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि वह दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता के प्रतीक के रूप में नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्राप्त करके बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं. नामीबिया के मज़बूत और सुंदर पौधों के साथ, हमारी दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है और आपके राष्ट्रीय पौधे, वेल्वित्चिया मिराबिलिस की तरह, यह समय और उम्र के साथ और मज़बूत होता जाता है.

पीएम ने दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा  कि यह भारत के संविधान की शक्ति है कि एक गरीब आदिवासी परिवार की बेटी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की राष्ट्रपति है और यह उसी संविधान की शक्ति है जिसने उनके जैसे व्यक्ति को, जो एक गरीब परिवार में पैदा हुआ था, तीन बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर दिया.

उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू का जिक्र करते हुए कहा कुछ महीने पहले आपने एक ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाया: नामीबिया ने अपनी पहली महिला राष्ट्रपति चुनी. हम आपके गर्व और खुशी को समझते हैं और साझा करते हैं क्योंकि भारत में हम भी गर्व से मैडम प्रेसिडेंट कहते हैं.

दौरे के बाद पीएम नई दिल्ली के लिए रवाना

इससे पहले पीएम मोदी ने विंडहोक के स्टेट हाउस में नामीबिया के राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा से मुलाकात की. 27 साल बाद भारत से प्रधानमंत्री के स्तर पर नामीबिया की यात्रा हुई. यह इस वर्ष मार्च में पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा की पहली द्विपक्षीय राजकीय यात्रा भी थी.

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा को नामीबिया का राष्ट्राध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी. दोनों नेताओं ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी और यूपीआई, कृषि, स्वास्थ्य और फार्मा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की. नामीबिया दौरे के बाद पीएम नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए.


ये भी पढ़ें: नामीबिया में बोले PM Modi- “हमारी दोस्ती राजनीति से नहीं…संघर्ष, सहयोग और आपसी विश्वास से बनी है”


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

3 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

30 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

31 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

40 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

42 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

51 minutes ago