Bharat Express DD Free Dish

PM Modi Namibia Visit

प्रधानमंत्री मोदी ने नमीबिया दौरे पर संसद को संबोधित किया, जहां पीएम मोदी की प्रशंसा में पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से  गूंज उठा. नमीबिया सांसदों ने पीएम मोदी के सम्मान में खड़े होकर लगातार तालियां बजाई. 

नामीबिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारी दोस्ती राजनीति से नहीं, बल्कि संघर्ष, सहयोग और आपसी विश्वास से बनी है. यह भारत और नामीबिया के बीच सर्वकालिक मित्रता का साक्षी है और आज इससे जुड़कर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है."

पीएम मोदी राष्ट्रपति नेतुम्बो नांदी-नदैतवाह के निमंत्रण पर नामीबिया की एकदिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं. यह प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया की पहली यात्रा है, और भारत से किसी प्रधानमंत्री की तीसरी नामीबिया यात्रा है.