जूली एंड रोमियो
Turkey: तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से वहां हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार भूकंप की वजह से वहां करीब 33 हजार लोगों की जान चली गई है. भारत ने भी तुर्किये और सीरिया में अपनी NDRF की टीम भेजी है. भारत सरकार द्वारा इसे ऑपरेशन दोस्ती का नाम दिया गया है. यह टीम वहां के आपदा ग्रस्त इलाकों में पूरे जी जान से राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है.
भूकंप के कारण मलबे में तब्दील इमारतों में दबे कई लोगों को भारत की NDRF ने सुरक्षित बाहर निकाला है. आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अधिकारी और जवान आपदा ग्रस्त इलाकों में युद्धस्तर पर लगे हुए हैं. इसके कार्यों की प्रशंसा गृहमंत्री अमित शाह भी कर चुके हैं. इसी एनडीआरएफ की टीम में शामिल लैब्राडोर प्रजाति की जूली ने छः साल की बच्ची बेरेन को मलबे से सकुशल जिंदा निकालने में अहम भूमिका निभाई है.
भूकंप की मार झेल रहे तुर्किये और सीरिया में जूली उस वक्त फरिश्ता बनकर आई जब उसकी वजह से एक बच्ची की जान बचाई जा सकी. तुर्किये के गाजियांटेप शहर में NDRF टीम-11 ने लड़की बेरेन की जान बचाई. जूली द्वारा संकेत पाकर ही इस बात का पता चला की मलबे में दबी एक छ: साल की बच्ची अभी जिंदा है.
जूली के हैंडलर कांस्टेबल कुंदन कुमार ने बताया कि हमें जूली ने इस बात का संकेत दिया कि मलबे में लाइव विक्टिम है. इसके बाद दूसरे डॉग रोमियो से भी हमने इसे चेक करवाया. उसके द्वारा भी यही संकेत मिलने पर हम वहां गए और सावधानी पूर्वक बेरेन नामक उस बच्ची को सकुशल बाहर निकाला.
इसे भी पढ़ें: US Defense Ministry: अमेरिका ने हवा में उड़ती नजर आई एक और संदिग्ध वस्तु, मार गिराई गई, जासूसी की आशंका
गृहमंत्री अमित शाह ने वीडियो जारी कर एनडीआरएफ की सराहना की
भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने बीते गुरुवार को पहली बार बेरेन को बचाने का वीडियो शेयर करते हुए NDRF की सराहना की थी. अमित शाह ने एक ट्वीट कर कहा था कि- हमें अपनी एनडीआरएफ पर गर्व है.
इसके आगे उन्होंने कहा था कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एनडीआरएफ को दुनिया का अग्रणी आपदा प्रतिक्रिया बल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. हालांकि उस वक्त इस बात की जानकारी नहीं थी कि बेरेन को सकुशल जीवित बचाने में जूली की अहम भूमिका है.
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…