देश

Aero India 2023: लड़ाकू विमानों ने नीले आसमान में बनाई दिल की आकृति, खूबसूरत हार्ट शेप देखते रह गए लोग

Aero India 2023 Latest News: बेंगलुरू में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वां संस्करण चल रहा है. इस दौरान एरोबैटिक प्रदर्शन किया गया. इस दौरान एरोबैटिक प्रदर्शन किया गया.  वेलेंटाइन डे को देखते हुए लड़ाकू विमानों ने नीले आसमान में दिल की आकृति बनाई. जिसे एयरो इंडिया 2023 के लिए डेडिकेट किया गया.

एयरो इंडिया की इस खूबसूरत हार्ट शेप को जिसने भी देखा, देखता रह गया. इसके अलावा लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ ने भी एरोबेटिक डिस्प्ले में हिस्सा लिया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य उपस्थित रहे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस शो का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘एयरो इंडिया’ भारत की नई ताकत व क्षमताओं को परिलक्षित करता है.

भारत के आत्मविश्वास का प्रतिबिम्ब

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि एयरो इंडिया का यह आयोजन भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य का उदाहरण है. इसमें दुनिया की करीब 100 देशों की मौजूदगी होना दिखाता है कि भारत पर पूरे विश्व का विश्वास कितना बढ़ गया है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ‘एरो इंडिया’ आज सिर्फ एक शो नहीं है, बल्कि भारत के आत्मविश्वास का प्रतिबिम्ब भी है.

ये भी पढ़ें- Aero India Show 2023: PM मोदी ने किया एयरो इंडिया शो का उद्घाटन, बोले- ये सिर्फ शो नहीं है, भारत के आत्मविश्वास का प्रतिबिम्ब भी है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ‘एरो इंडिया’ भारत की नई ताकत व क्षमताओं को परिलक्षित करता है. भारत आज न केवल एक बाजार है बल्कि कई देशों के लिए संभावित रक्षा साझेदार भी है.  उन्होंने कहा कि देश-विदेश के एग्जिबिटर इसमें अपनी भागीदारी कर रहे हैं. इसने अब तक अपने सारे रिकोर्ड तोड़ दिए हैं. इसमें भारतीय MSME भी हैं, स्वदेशी स्टार्ट अप भी है और दुनिया की जानी मानी कंपनी भी है. पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का न्यू इंडिया न तो कोई अवसर गंवाएगा और न ही उसकी मेहनत में कोई कमी आएगी.

निर्यात के आंकड़े को डेढ़ बिलियन से बढ़ाकर 5 बिलियन डॉलर करना

एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रक्षा एक ऐसा क्षेत्र है, जिसकी तकनीक, मार्केट और सतर्कता को सबसे जटिल माना जाता है. हमारा लक्ष्य है 2024-25 तक इसके निर्यात के आंकड़े को डेढ़ बिलियन से बढ़ाकर 5 बिलियन डॉलर तक ले जाया जाए.

Dimple Yadav

Recent Posts

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

9 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

22 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

24 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

36 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

1 hour ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

1 hour ago