दुनिया

New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 7.2 थी तीव्रता

New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में सोमवार को देश के पूर्वोत्तर द्वीप क्षेत्र में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया. समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि भूकंप दोपहर 12 बजकर 41 मिनट (भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 11 मिनट) पर केरमाडेक द्वीप समूह में 49 किलोमीटर की गहराई में आया.

न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने एक बयान में कहा, लोगों को तट के पास से सुरिक्षत स्थानों पर पहुंचाया गया. इन क्षेत्रों में जल्द सुनामी आने की भी आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप से करीब 900 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में केर्माडेक द्वीप के पास 49 किलोमीटर की गहराई पर आया. प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र के अनुसार, भूकंप से हवाई और प्रशांत क्षेत्र को कोई खतरा नहीं है.

ये भी पढ़ें: Viral Video: इस देश के सांसदों ने पार्लियामेंट में पहनी हाई हील्स की जूती, सोशल मीडिया पर यूजर कर रहे ऐसे कमेंट

न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी ने एक बयान में बताया कि वह यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि भूकंप फिर न्यूजीलैंड को प्रभावित कर सकता है या नहीं. लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, न्यूयॉर्क के कुछ हिस्सों में रविवार दोपहर को भी 3.6 तीव्रता के मामूली भूकंप के कुछ झटके महसूस किए गए थे. जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

भूकंप आने पर क्या करें ?

भूकंप आने की स्थिति में हमेशा शांत रहना चाहिए और दूसरों को आश्वस्त करना चाहिए. घटना के दौरान, हमेशा सबसे सुरक्षित जगह की तलाश करनी चाहिए. जैसे- खुली जगह, इमारतों से दूर खड़े होना चाहिए. घर के अंदर रहने वाले वैसे लोग जो समय रहते नहीं निकल पाते, उन्हें डेस्क, टेबल या बिस्तर के नीचे छिप जाना चाहिए. साथ ही शीशे वाले खिड़कियों से दूर रहना चाहिए. शांत रहते हुए इमारत से बाहर जाने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे भगदड़ मच सकती है. यदि बाहर हैं तो इमारतों और बिजली के तारों से दूर हट जाना चाहिए और चलते वाहनों को तुरंत रोक देना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

1 hour ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago