दुनिया

BIMSTEC Meet: म्यांमार पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल, सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर अपने समकक्ष से की चर्चा

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल (Ajit Doval) ने शुक्रवार (26 जुलाई) को अपने म्यांमार (Myanmar) समकक्ष एडमिरल मो आंग (Admiral Moe Aung) से मुलाकात की. माना जा रहा है कि डोभाल ने म्यांमार में भारत के साथ सीमा पर हिंसा और अस्थिरता के प्रभाव पर नई दिल्ली की चिंताओं से उन्हें अवगत कराया.

यांगून स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, डोभाल, बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कॉरपोरेशन (BIMSTEC) के सदस्य देशों के सुरक्षा प्रमुखों की बैठक में भाग लेने के लिए म्यांमार की राजधानी नेप्यूडा (Naypyidaw) में हैं.

सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा

भारतीय दूतावास ने X पर एक पोस्ट में कहा, एनएसए अजीत डोभाल आज नेप्यूडा में आयोजित #BIMSTEC सुरक्षा प्रमुखों की चौथी वार्षिक बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्होंने कल (बृहस्पतिवार) म्यांमार के NSA एडमिरल मो आंग से मुलाकात की और BIMSTEC सुरक्षा प्रमुखों ने प्रधानमंत्री सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की.’

डोभाल और आंग ने सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की. एनएसए डोभाल ने म्यांमार की सीमा पर म्यांमार में हिंसा और अस्थिरता के प्रभाव पर नई दिल्ली की चिंताओं से अपने म्यांमार के समकक्ष को अवगत कराया.

म्यांमार में हिंसक प्रदर्शन

1 फरवरी 2021 को सेना द्वारा तख्तापलट करके सत्ता पर कब्जा करने के बाद से म्यांमार में लोकतंत्र की बहाली की मांग को लेकर व्यापक हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. म्यांमार के कई हिस्सों में सैन्य जुंटा और प्रतिरोध बलों के बीच भीषण लड़ाई हो रही है. प्रतिरोध बलों ने पहले ही कई शहरों पर कब्जा कर लिया है.

म्यांमार उग्रवाद प्रभावित नगालैंड और मणिपुर सहित कई पूर्वोत्तर राज्यों के साथ 1,640 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है. उस देश में प्रतिरोध बलों ने पहले ही भारत, चीन और बांग्लादेश के साथ सीमाओं पर कई प्रमुख व्यापारिक बिंदुओं पर कब्जा कर लिया है. पिछले साल अक्टूबर से रखाइन राज्य और कई अन्य क्षेत्रों में सशस्त्र जातीय समूहों और म्यांमार की सेना के बीच भीषण लड़ाई की खबरें हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सातवीं के छात्र का कमाल! नींद की झपकी आते ही अलर्ट करेगा स्मार्ट चश्मा, नहीं जागे तो चेहरे पर मारेगा पानी का फव्वारा

Smart Glasses for Drivers: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के सातवीं कक्षा के छात्र डीगेन्द्र सिन्हा…

4 minutes ago

‘बज्म,ए,मुनव्वर’ में शायरी और अदब की महफिल, आजम खान,सलमान खुर्शीद समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…

51 minutes ago

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, शिक्षा और स्थिरता के क्षेत्र में काम को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी…

58 minutes ago

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

1 hour ago

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

1 hour ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

2 hours ago