दुनिया

Irani Actress Taraneh Alidoosti: ईरान में अब ऑस्कर विनर एक्ट्रेस गिरफ्तार, प्रदर्शन के लिए मौत की सजा पाने वाले शख्स का किया था समर्थन

Iran News: ईरान में हिजाब को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है. काफी समय से लोग सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच अब ईरान देश की मशहूर अभिनेत्री तारानेह अलीदूस्ती को गिरफ्तार किया गया है. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इन्होंने राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बारे में झूठ फैलाया है. जिसके बाद अभिनेत्री को इस आरोप की वजह से गिरफ्तार कर लिया गया है.

सरकारी मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि ऑस्कर विजेता फिल्म “द सेल्समैन” (The Salesman) की स्टार तारानेह अलीदूस्ती  (Taraneh Alidoosti)  पर आरोप है कि उन्होंने एक ऐसे शख्स के साथ एकजुटता व्यक्त की जिसे हाल ही में अपने अपराधों के लिए मौत की सजा दी गई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स में क्या कहा गया

सरकारी मीडिया के आधिकारिक टेलीग्राम की रिपोर्ट के मुताबिक, अलीदूस्ती को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि उन्होंने “अपने दावों के अनुरूप कोई भी दस्तावेज” उपलब्ध नहीं कराया था. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि कई अन्य ईरानी हस्तियों को भी “भड़काऊ सामग्री प्रकाशित करने पर न्यायपालिका निकाय ने तलब किया था.”

ऑस्कर विजेता फिल्म अभिनेत्री अलीदूस्ती को प्रदर्शनकारियों के मुख्य नारे के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करने का आरोप है.  उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था. जिसके बाद उनको हिरासत में लिया गया है.

ये भी पढ़ें- Iran: मैं मर जाऊं तो मेरी कब्र पर कोई कुरान न पढ़े- फांसी दिए जाने से पहले ईरानी युवक की आखिरी इच्छा

इंस्टाग्राम पर पोस्ट तस्वीर में क्या लिखा हुआ था

खूबसूरत अभिनेत्री अलीदूस्ती ने एक हफ्ते पहले इंस्टाग्राम में तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने एक कागज पकड़ रखा है और इसमें लिखा है ‘महिला, जीवन, आजादी’. ये नारा ईरान की महिलाएं सरकार के खिलाफ इस्तेमाल कर रही हैं. इस तस्वीर में उन्होंने हिजाब नहीं पहना हुआ था. अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा था ”उसका नाम मोहसिन शेखरी था. आगे उसमें पोस्ट में लिखा हुआ था कि अंतरराष्ट्रीय संगठन जो इस खूनखराबे को देख रहा है और कार्रवाई नहीं कर रहा है, वह मानवता के लिए शर्म की बात है”.

बता दें कि 9 दिसंबर 2022 को ईरान की अदालत ने मोहसिन शेखरी नाम के शख्स को मौत की सजा सुनाई थी. उन पर आरोप था कि उन्होंने एक सुरक्षाकर्मी को मौत के घाट उतार दिया था.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

16 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

20 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

47 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago